फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBKS vs RCB Dream11 Prediction: Punjab Kings vs Bangalore Playing 11 Captain Vice Captain Players List

PBKS vs RCB Playing 11: पंजाब के सामने आरसीबी की चुनौती, कप्तान शिखर धवन की वापसी तय! देखें संभावित प्लेइंग-11

Thu, 20 Apr 2023 03:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: रोहित राज Updated Thu, 20 Apr 2023 03:03 PM IST
सार

PBKS vs RCB Playing 11 Today Match : सीजन में तीन जीत और दो हार के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में छह पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है। वहीं, आरसीबी दो जीत और तीन हार के बाद आठवें क्रम पर है। उसके चार अंक हैं।

विज्ञापन
PBKS vs RCB Dream11 Prediction: Punjab Kings vs Bangalore Playing 11 Captain Vice Captain Players List
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 27वें मैच में पंजाब किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से होगा। दोनों टीमें मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आई एस बिंद्रा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। पंजाब की नजर लगातार दूसरी जीत पर है। उसने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराया था। वहीं, आरसीबी वापसी करने उतरेगी। वह चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार के बाद यहां पहुंची है।
विज्ञापन


सीजन में तीन जीत और दो हार के साथ पंजाब की टीम अंक तालिका में छह पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है। वहीं, आरसीबी दो जीत और तीन हार के बाद आठवें क्रम पर है। उसके चार अंक हैं। पंजाब की टीम अगर इस मुकाबले में आरसीबी को हरा देती है तो उसके आठ अंक हो जाएंगे। वह गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स से आगे तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

PBKS vs RCB Dream11 Prediction: Punjab Kings vs Bangalore Playing 11 Captain Vice Captain Players List
विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स बनाम आरसीबी हेड टू हेड
पंजाब और आरसीबी के बीच अब तक हुए मुकाबलों की बात करें तो 30 मैचों में पंजाब आगे है। उसने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं, आरसीबी को 13 मैचों में जीत मिली है। पिछले छह मुकाबलों की बात करें तो पंजाब ने आरसीबी को पांच बार हराया है। हालांकि, मोहाली में आरसीबी का रिकॉर्ड बेहतर है। उसने यहां पंजाब के खिलाफ सात में चार मैच जीते हैं। आरसीबी के 

आरसीबी के खिलाफ पंजाब को मिली सबसे ज्यादा जीत
पंजाब ने आरसीबी के खिलाफ 17 मैच जीते हैं। आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ यह उसकी सर्वाधिक जीत है। आरसीबी के बाद उसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 30 में से 15 मैच जीते हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 29 मैचों में 14 अपने नाम किए हैं।

PBKS vs RCB Dream11 Prediction: Punjab Kings vs Bangalore Playing 11 Captain Vice Captain Players List
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब में हो सकती है कप्तान धवन की वापसी
पिछले मैच में अनफिट होने के कारण नहीं खेलने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन इस मैच में वापसी कर सकते हैं। वहीं, इंग्लैंड लियाम लिविंगस्टोन भी पहली बार इस सीजन में मैदान पर उतर सकते हैं। अगर दोनों मैच के लिए उपलब्ध होते हैं तो सीधे टीम में जगह बनाएंगे।

आरसीबी में हेजलवुड के खेलने पर संशय
आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का मैच में अभी खेलना मुश्किल लग रहा है। वह पिछले दो मैचों से टीम के साथ हैं, लेकिन वह नहीं खेले हैं। उन्होंने अभी तक नेट्स पर गेंदबाजी भी नहीं की है। वह भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे। आरसीबी को उनकी वापसी का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

PBKS vs RCB Dream11 Prediction: Punjab Kings vs Bangalore Playing 11 Captain Vice Captain Players List
मोहम्मद सिराज - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट/लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत सिंह भाटिया, सिकंदर रजा, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, वेन पार्नेल, विजयकुमार व्यस्क, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed