फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBKS vs LSG Dream11 Prediction Punjab vs Lucknow Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

PBKS vs LSG Playing 11: पंजाब से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी लखनऊ, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर पर रहेंगी नजरें

Sun, 04 May 2025 03:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 04 May 2025 03:48 PM IST
सार

PBKS vs LSG Playing 11 Today Prediction : अय्यर ने पिछले सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिताब जीतने के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन मेगा नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था। पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीद कर कप्तान नियुक्त किया था और वह अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतर रहे हैं।

विज्ञापन
PBKS vs LSG Dream11 Prediction Punjab vs Lucknow Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
लखनऊ बनाम पंजाब - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के 18वें सत्र का 54वां मुकाबला रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के बीच खेला जाएगा। इस मैच में सभी की नजरें लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर होंगी जो बल्ले से अभ तक प्रभावित नहीं कर पाए हैं। वहीं, पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर शानदार लय में चल रहे हैं। 
विज्ञापन

पंजाब के कप्तान ने किया प्रभावित
पंजाब के कप्तान अय्यर आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं और उन्होंने अभी तक एक कप्तान और बल्लेबाज दोनों रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह अभी तक इस टूर्नामेंट में चार अर्थशतक लगा चुके हैं और उनकी टीम 10 मैचों में 13 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत का बल्ला रहा खामोश
दूसरी ओर पंत ने बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन किया है और उन्होंने 10 मैचों में कुल 110 रन बनाए हैं जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेली गई 63 रन की पारी भी शामिल है। इस बीच वह छह पारियों में दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच पाए। उनके इस खराब प्रदर्शन का असर टीम पर पड़ रहा है जो वर्तमान में 10 अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है।
विज्ञापन

उम्मीदों पर खरे उतरे अय्यर
अय्यर ने पिछले सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिताब जीतने के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन मेगा नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था। पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीद कर कप्तान नियुक्त किया था और वह अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतर रहे हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
पंजाब के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अंगुली में फ्रैक्चर के कारण शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और और उनकी जगह अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी और यहां तक कि जेवियर बार्टलेट को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। बल्लेबाजी विभाग में अय्यर के अलावा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया है जबकि प्रियांश आर्या, नेहल वढेरा और शशांक सिंह ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई है।

चहल से रहना होगा सावधान
गेंदबाजी के मोर्चे पर, युजवेंद्र चहल की फॉर्म में वापसी से पंजाब को मजबूती मिली है। इस लेग स्पिनर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में हैट्रिक बनाई थी। लखनऊ के बल्लेबाजों को उन्हें सतर्क होकर खेलना होगा।

लखनऊ के ये बल्लेबाज फॉर्म में
जहां तक लखनऊ का सवाल है तो उसकी टीम एक सप्ताह के विश्राम के बाद तरोताजा होकर मैदान पर उतरेगी। पिछले मैच में तेज गेंदबाज मयंक यादव की वापसी सकारात्मक रही, फिर भी उसे मुंबई इंडियंस से 54 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिससे मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन और डेविड मिलर जैसे पावर-हिटर्स से भरी बल्लेबाजी इकाई की खामियां उजागर हो गईं। लखनऊ की बल्लेबाजी पूरन (377 रन), मार्श (344), और मार्करम (326) पर बहुत निर्भर रही है और रविवार को होने वाले मैच में भी इनका प्रदर्शन काफी मायने रखेगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जाएंट्स-
एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश राठी।
इंपैक्ट प्लेयर- मयंक यादव, हिम्मत सिंह, युवराज चौधरी, शाहबाज अहमद, आर्यन जुयाल।

पंजाब किंग्स- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, जोश इंग्लिस, सुर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह।
इंपैक्ट प्लेयर- युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोयनिस, कुलदीप सेन, विष्णु विनोद।

आइए जानते हैं पंजाब बनाम लखनऊ के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

पंजाब बनाम लखनऊ  के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
पंजाब बनाम लखनऊ  के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 04 मई यानी रविवार को खेला जाएगा।

पंजाब बनाम लखनऊ  के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
पंजाब बनाम लखनऊ  के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा।

पंजाब बनाम लखनऊ  के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
पंजाब बनाम लखनऊ  के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

पंजाब बनाम लखनऊ  के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
पंजाब बनाम लखनऊ  के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

पंजाब बनाम लखनऊ  के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
पंजाब बनाम लखनऊ  के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed