फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: PBKS and SRH complain to BCCI against Lucknow franchise for poaching KL Rahul & Rashid Khan

IPL 2022: विवादों में राशिद खान और केएल राहुल, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स ने इस मामले में बीसीसीआई से की शिकायत

Tue, 30 Nov 2021 04:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 30 Nov 2021 04:19 PM IST
सार

 IPL Retention 2022: आईपीएल 2022 के लिए आठ पुरानी फ्रेंचाइजियों द्वारा खिलाड़ियों की रिटेंशन की सूची गवर्निंग कॉउंसिल के पास जमा हो जाएगी। रिटेंशन से पहले राशिद खान और केएल राहुल चर्चा में हैं। लखनऊ फ्रेंचाइज़ी के मालिक आरपीएसजी ग्रुप पर खिलाड़ियों से संपर्क करने और उन्हें उनकी फ्रैंचाइजियों के खिलाफ उकसाने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
IPL 2022: PBKS and SRH complain to BCCI against Lucknow franchise for poaching KL Rahul & Rashid Khan
राशिद खान और केेएल राहुल - फोटो : social media

विस्तार

आईपीएल 2022 के लिए आठ पुरानी फ्रेंचाइजियों द्वारा खिलाड़ियों की रिटेंशन की सूची गवर्निंग कॉउंसिल के पास जमा हो जाएगी। नियम के मुताबिक आठों टीमों कम से कम तीन और अधिकतर चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं और उसके बाद लीग से जुड़ने वाली दो नई टीमें बचे खिलाड़ियों में से रिटेन करेंगी। हालांकि रिटेंशन से पहले राशिद खान और केएल राहुल चर्चा में हैं।

विज्ञापन


लखनऊ फ्रेंचाइज़ी के मालिक आरपीएसजी ग्रुप पर खिलाड़ियों से संपर्क करने और उन्हें उनकी फ्रैंचाइजियों के खिलाफ उकसाने का आरोप लगा है। इनसाइडस्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों ने बीसीसीआई के पास इस मामले की शिकायत की है। भारतीय बोर्ड ने भी इसपर कार्रवाई करने की बात कही है। हालांकि बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि उन्हें इस बारे में अभी तक मौखिक शिकायत ही मिली है और वह इसपर नजर बनाए हुए हैं। अगर शिकायत सही मिलती है तो इसपर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि केएल राहुल पंजाब तो राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं। दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के अहम खिलाड़ी हैं। वैसे कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब का साथ छोड़ेंगे और नीलामी में उतरेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन




मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'लखनऊ की फ्रैंचाइज़ी राहुल और राशिद को अपने साथ जोड़ना चाहती है और इसके लिए वह लगातार इन दोनों खिलाड़ियों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।' राहुल ने अपनी पंजाब को फ्रेंचाइज़ी छोड़ने की जानकारी दे दी है जबकि राशिद ने एसआरएच से कहा है कि वह 14-16 करोड़ की राशि मिलने पर ही रिटेंशन लिस्ट में रहेंगे।

दोनों खिलाड़ियों की मौजूदा राशि की बात करें तो राशिद को मौजूदा समय में 9 करोड़ तो राहुल को 11 करोड़ रुपये मिलते हैं। 

बीसीसीआई के नियम के मुताबिक, खिलाड़ियों को 30 नवंबर, जब तक उनका कॉन्ट्रेक्ट है, वह किसी और फ्रैंचाइज़ी से संपर्क नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed