फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pay $23 million or lose 2023 WC ICC addressed to BCCI

भारत से छीनी जा सकती है 2023 वर्ल्ड कप की मेजबानी, ICC ने दी चेतावनी

Sat, 22 Dec 2018 11:43 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 22 Dec 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Pay $23 million or lose 2023 WC ICC addressed to BCCI

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर है। चर्चाओं की माने तो भारत से 2023 विश्व कप की मेजबानी छिनी जा सकती है। आईसीसी ने धमकी भरे अंदाज में बीसीसीआई को पूरे मामले से अगवत करा दिया है। पूरा मांजरा पैसों के लेन-देन से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


 दरअसल, 2016 टी-20 विश्व कप की मेजबानी भारत ने की थी। इस दौरान आईसीसी को इस बड़े इवेंट के लिए टैक्स में केंद्रीय या राज्य मंत्रालय से किसी तरह की कोई छूट नहीं मिली थी। अब आईसीसी उसी कर कटौती की भरपाई के लिए 31 दिसंबर से पहले 23 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 160 करोड़ रुपए) की मांग कर रहा है। 
विज्ञापन


'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की खबर के मुताबिक, बीसीसीआई को इस मांग की याद दिलाई गई है, जिसका उल्लेख अक्टूबर में सिंगापुर में आईसीसी की बोर्ड बैठक के मिनटों में किया गया। भारतीय बोर्ड के पास आईसीसी की मांग के अनुपालन के लिए 10 दिन से कम का समय बचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी के अध्यक्ष और पूर्व में बीसीसीआई के भी अध्यक्ष रह चुके शशांक मनोहर की माने तो अगर BCCI पैसे नहीं चुका पाता तो, वह उस राशि को भारत के वित्तीय वर्ष के लिए राजस्व हिस्सेदारी से घटा देगा। आईसीसी ने यह भी कहा है कि वह 2021 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 के 50 ओवर के विश्व कप की मेजबानी करने के लिए 'अन्य विकल्पों' को भी देखेगा, जो भारत में खेले जाने वाले हैं।


सभी आईसीसी टूर्नामेंटों का आधिकारिक प्रसारण अधिकार रखने वाले स्टार टीवी ने 2016 में खेले गए विश्व टी-20 के लिए वैश्विक निकाय को भुगतान करने से पहले सभी करों में कटौती की थी, और अब चाहता है कि बीसीसीआई इसकी भरपाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed