41 की उम्र में शतक ठोंककर इंग्लैंड के क्रिकेटर ने बनाया खास रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर पॉल कॉलिंगवुड ने टी20 क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड बना दिया। कॉलिंगवुड टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने नेटवेस्ट रविवार को टी20 ब्लास्ट में डरहम की तरफ से वोर्सेस्टरशायर के खिलाफ शतक ठोंका।
बता दें कि कॉलिंगवुड ने 41 साल की उम्र में शतक जमाया और इसी के साथ टी20 क्रिकेट में वो सैकड़ा जमाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 60 गेंदों में 10 चौके और 4 शानदार छक्को की मदद से नाबाद 108 रन की पारी खेली।
उल्लेखनीय है कि 26 मई 1976 को जन्मे कॉलिंगवुड के टी20 करियर का भी ये पहला शतक है। इसके साथ ही वो टी-20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए।
कॉलिंगवुड से पहले इस बल्लेबाज के नाम दर्ज था यह रिकॉर्ड
कॉलिंगवुड से पहले शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज का टी20 में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के खिलाड़ी के नाम ही दर्ज था। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम हिक ने वोर्सेस्टरशायर के खिलाफ 110 रनों की पारी खेली थी। हालांकि दोनों की उम्र में कोई ज्यादा अंतर नहीं है।
शतक बनाते समय कॉलिंगवुड की उम्र 41 साल 65 दिन थी जबकि हिक ने 41 साल 37 दिनों में ये कारनामा किया था। इन दोनों के अलावा दुनिया में किसी अन्य बल्लेबाज ने 40 की उम्र पार करने के बाद टी20 क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है।
हालांकि कॉलिंगवुड के शतक के दम पर बनाए गए 201 के लक्ष्य को भी डरहम डिफेंड नहीं कर सकी और वोर्सेस्टरशायर ने सिर्फ 18।1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कॉलिंगवुड की बात करें तो उन्होंने 35 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की 33 पारियों में 18।80 के औसत से 583 रन बनाए।
उन्होंने इंग्लैंड के लिए 68 टेस्ट, 197 वनडे और 35 टी20 मैचों में शिरकत की है। टेस्ट मैचों में उनके नाम 4259, वनडे में 5092 और टी20 में 583 रन दर्ज हैं।