फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pat Cummins says he is looking forward to playing IPL for many obvious reasons

KKR ने बनाया था IPL 2020 का सबसे महंगा खिलाड़ी, अब कमिंस ने दिया टीम पर बड़ा बयान

Thu, 21 May 2020 03:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 21 May 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Pat Cummins says he is looking forward to playing IPL for many obvious reasons
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस का मानना है कि IPL कोरोना वायरस के बाद क्रिकेट को दोबारा शुरू करने का शानदार तरीका होगा। इस बेहद प्रतिस्पर्धी टूर्नमेंट से इस साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी में भी मदद मिलेगी। कमिंस को आईपीएल की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 15 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था, जिससे वह आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने थे।

विज्ञापन


इस 27 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा कि वह टीम के मालिकों के संपर्क में हैं और उन्हें इस साल टूर्नमेंट में खेलने की उम्मीद है। कमिंस ने गुरुवार को कहा, ‘मैं जब भी वहां टीम के मालिकों या स्टाफ से बात करता हूं तो उन्हें अब भी विश्वास है कि इस साल टूर्नमेंट का आयोजन हो पाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘कई व्यावहारिक कारणों से मैं इसमें खेलने के लिए उत्सुक हूं, उम्मीद करता हूं कि इसका आयोजन होगा।’
विज्ञापन


कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण दुनिया भर में तीन लाख से अधिक लोगों की जान गई है और क्रिकेट सहित लगभग सभी खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं। कमिंस ने कहा, ‘यह (आईपीएल) क्रिकेट में वापसी (कोविड-19 के कारण रुकावट के बाद) का शानदार तरीका हो सकता है। यह टी-20 है, आपके शरीर के लिए कठोर भी नहीं है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘विश्व कप भी खेला जाना है इसलिए जितना अधिक शीर्ष स्तर के टी20 टूर्नामेंट में खेला जाएगा उतना शानदार होगा।’ आईपीएल का 13वां सत्र मार्च के अंत में शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे अनिश्वितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर भी अनिश्चितता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed