{"_id":"66c2261141c64e86bb03a8f4","slug":"pat-cummins-challenged-india-before-the-border-gavaskar-trophy-said-we-are-in-a-good-condition-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Border-Gavaskar Trophy: कमिंस ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत को दी चुनौती, बोले- हम अच्छी स्थिति में..","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Border-Gavaskar Trophy: कमिंस ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत को दी चुनौती, बोले- हम अच्छी स्थिति में..
Sun, 18 Aug 2024 10:19 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:19 PM IST
सार
पैट कमिंस भारत के खिलाफ साल के अंत में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले आठ सप्ताह का ब्रेक लेंगे। कमिंस अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट में भाग लेने के बाद हाल में ऑस्ट्रेलिया लौटे हैं। इस कारण उन्हें इंग्लैंड के सीमित ओवरों के दौरे के लिए टीम में नहीं चुना है।
विज्ञापन
नाथन लियोन और पैट कमिंस
- फोटो : twitter
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले भारतीय टीम को चुनौती दी है। उन्होंने कहा, मैंने अभी तक यहां ट्रॉफी नहीं जीती है। यह एक ऐसी ट्रॉफी है जिसे अभी तक हमारी टीम के कई खिलाड़ी नहीं जीत पाए हैं। हमारा लक्ष्य इसे जीतना होगा। भारत की टीम वास्तव में बहुत अच्छी है। हम एक-दूसरे के खिलाफ काफी क्रिकेट खेलते हैं और एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इस बार हम ट्रॉफी जीतने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।
विज्ञापन
आठ सप्ताह का ब्रेक लेंगे कमिंस
पैट कमिंस भारत के खिलाफ साल के अंत में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले आठ सप्ताह का ब्रेक लेंगे। कमिंस अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट में भाग लेने के बाद हाल में ऑस्ट्रेलिया लौटे हैं। इस कारण उन्हें इंग्लैंड के सीमित ओवरों के दौरे के लिए टीम में नहीं चुना है। कमिंस ने कहा- ब्रेक के बाद वापसी करने पर हर कोई तरोताजा महसूस करता है। आपको इसका कभी अफसोस नहीं होता। मैं लगभग 18 महीने पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से लगातार गेंदबाजी कर रहा हूं। इस ब्रेक से मुझे सात या आठ सप्ताह तक आराम करने का समय मिल जाएगा। इसके बाद मैं तरोताजा होकर गर्मियों के लिए तैयारी शुरू कर सकता हूं।

लियोन ने यशस्वी से निपटने के लिए स्पिनर हार्टले से मांगी सलाह
दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने भारत के युवा स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से निपटने के लिए इंग्लैंड के स्पिनर टॉम हार्टले से सलाह ली। पिछले साल वेस्टइंडीज में पदार्पण पर शतक बनाने वाले जायसवाल ने इस साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज में 712 रन बनाए थे लेकिन ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर मिलने वाली गति और उछाल मुंबई के इस बल्लेबाज के लिए अलग चुनौती पेश करेगी। लियोन ने कहा, मेरा अभी तक यशस्वी से सामना नहीं हुआ है, लेकिन यह हम सभी गेंदबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।