टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और भाजपा के मौजूदा सांसद गौतम गंभीर ने हाल ही में अपने संसदीय क्षेत्र में दूसरी जन रसोई की शुरुआत की है। उनकी इस कैंटीन में सिर्फ एक रुपये में भरपेट खाना मिलता है।
गंभीर की इस खास रसोई में पहुंचा यह पूर्व क्रिकेटर, एक रुपये में खाया भरपेट खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच शनिवार को गौतम गंभीर की इस कैंटीन में खाना खाने टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर परविंदर अवाना भी पहुंचे। क्रिकेट की पिच पर धमाकेदार पारियां खेलने वाले गौतम गंभीर की इस खास कैंटीन में गरीब से गरीब इंसान अपनी भूख मिटाता है।
दरअसल, 12 फरवरी को ईस्ट दिल्ली के न्यू अशोक नगर में खुली इस कैंटीन में परविंदर अवाना ने भरपेट खाना खाया। खाना खाने के बाद उन्होंने गंभीर को दिल से धन्यवाद कहा। भारत के लिए दो टी-20 मैच खेल चुके अवाना ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट किया।
ट्विटर पर साझा की तस्वीर के कैप्शन में अवाना ने लिखा, 'बड़े भाई गौतम गंभीर जी की एक आशा जन रसोई न्यू अशोक नगर में जाना हुआ। एक गरीब व्यक्ति को खाना खाते देख मन प्रसन्न हुआ। हृदय की गहराई से बड़े भैया जी का धन्यवाद।
बड़े भाई गौतम गंभीर जी की एक आशा जन रसोई न्यू अशोक नगर में जाना हुआ एक गरीब व्यक्ति को खाना खाते देख मन प्रसन्न हुआ। हृदय की गहराई से बड़े भैया जी का धन्यवाद 🙏 pic.twitter.com/cDAAiaXP9Q
— Parvinder Awana (@ParvinderAwana) February 12, 2021
साल 2012 में डेब्यू करने वाले अवाना ने दो टी-20 के अलावा आईपीएल में भी 33 मैच खेले हैं। आईपीएल में उन्होंने कुल 39 विकेट चटकाए हैं। साल 2014 में अलावा ने अपना आखिरी आईपीएल खेला था। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया।