फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   parthiv patel innings help india a to post huge total new zealand starts well

INDAvNZA: पार्थिव पटेल शतक चूके, भारत ए ने बनाया विशाल स्कोर, गेंदबाजों ने किया निराश

Sat, 17 Nov 2018 01:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
parthiv patel innings help india a to post huge total new zealand starts well
पार्थिव पटेल - फोटो : BCCI

पार्थिव पटेल (94) और विजय शंकर (62) व कृष्णप्पा गौतम (47) की उम्दा पारियों की बदौलत भारत ए ने शनिवार को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ विशाल स्कोर बनाया। भारत ए ने माउंट मौंगानुई में खेले जा रहे पहले अनाधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 467/8 के स्कोर पर घोषित की। 

विज्ञापन


जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने भी अपनी स्थिति सुखद की। न्यूजीलैंड ए ने शनिवार को स्टंप्स के समय 55 ओवर में एक विकेट खोकर 176 रन बनाए। हैमिश रदरफोर्ड (नाबाद 106 रन) और ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 13 रन) बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। मेजबान टीम को एकमात्र झटका कप्तान विल यंग (49) के रूप में लगा, जिन्हें गौतम ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
विज्ञापन


भारत ए के विशाल स्कोर के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम को रदरफोर्ड और यंग ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ओपनर्स ने 121 रन की साझेदारी की और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी की गति कीवी बल्लेबाजों पर असर नहीं कर सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भारत ए ने शनिवार को अपनी पारी 340/5 के स्कोर से आगे बढ़ाई। पार्थिव पटेल ने अपने कल के स्कोर में 15 रन का इजाफा किया और टिकनर की गेंद पर क्लीवर को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद विजय शंकर और गौतम ने भारत को 450 रन के पार लगाया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। गौतम को टिकनर ने बोल्ड किया, तभी भारत ए के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पारी घोषित कर दी।


न्यूजीलैंड ए की तरफ से ब्लेयर टिकनर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 22.1 ओवर में 80 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट झटके। इसके अलावा डग ब्रेसवेल, जेमीसन, वोएरकोम और रविंद्र को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed