फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAKvSL: 32 वर्ष की उम्र में आबिद अली ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, डेब्यू मैच में शतक जड़कर किया कमाल

Sun, 15 Dec 2019 05:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 15 Dec 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
PAKvSL Abid Ali created history becomes 1st cricketer to score century in ODI and test debut
आबिद अली - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज आबिद अली ने रविवार को इतिहास रच दिया है। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के आखिरी दिन आबिद ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए आबिद ने अपना पहला शतक जड़ दिया, उन्होंने इससे पहले वनडे में भी डेब्यू मैच में शतक जड़ा था।

PAKvSL Abid Ali created history becomes 1st cricketer to score century in ODI and test debut
आबिद अली - फोटो : pti

इसी के साथ अब आबिद क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिसने अपने वनडे और टेस्ट क्रिकेट के डेब्यू मैच में शतक लगाया है। पाकिस्तान के लाहौर में जन्में आबिद ने इसी साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में डेब्यू किया था और अपने पहले ही मैच में 119 गेंदों में 112 रन की पारी खेली थी।

PAKvSL Abid Ali created history becomes 1st cricketer to score century in ODI and test debut
श्रीलंका vs पाकिस्तान - फोटो : ट्विटर

दस साल बाद पाकिस्तानी जमीन पर खेले जा रहा टेस्ट मैच खराब मौसम की मार चढ़ गया और पांचवें दिन मैच ड्रा के साथ खत्म हुआ। मैच में श्रीलंका की तरफ से धनंजय डी सिल्वा और पाकिस्तान की तरफ से आबिद अली और बाबर आजम ने शतक लगाए। मैच में चार दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया लेकिन पांचवें दिन दोनों ही टीमों ने एक-एक पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
PAKvSL Abid Ali created history becomes 1st cricketer to score century in ODI and test debut
babar azam

आखिरी दिन श्रीलंकाई टीम ने अपनी पहली पारी 308/6 पर घोषित की, उसके बाद पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 90 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिया। हालांकि उसके बाद टेस्ट में डेब्यू कर रहे आबिद अली ने 201 गेंदों में नाबाद 109 और बाबर आजम ने 128 गेंदों में 102 रन बनाए और दोनों ने मिलकर बड़ी साझेदारी की। लेकिन दिन का खेल खत्म होने के साथ ही मैच को ड्रा पर खत्म किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed