{"_id":"d48dee7e-4052-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pakistani-selectors-injured-in-shootout","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी चयनकर्ता गोलीबारी में घायल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तानी चयनकर्ता गोलीबारी में घायल
कराची/एजेंसी
Updated Fri, 07 Dec 2012 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के राष्ट्रीय चयनकर्ता आसिफ बलूच गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आसिफ के गृह नगर बलूचिस्तान में हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। आसिफ के एक पारिवारिक सदस्य ने कहा, 'आसिफ बलूच की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। हम उन्हें कराची के अस्पताल में लाए हैं और फिलहाल उन्हें गहन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।'
विज्ञापन
बलूच पाकिस्तान टीम के साथ टीम मैनेजर के रूप में दौरों पर जाते हैं। इसके अलावा वह पाकिस्तानी आबकारी विभाग में वरिष्ठ अधिकारी भी हैं। प्रांत के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावर कोई तस्कर हो सकता है। पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर बलूच पाकिस्तान क्रिकेट से लंबे समय से जुड़े हुए हैं जबकि उनके भाई पीसीबी की संचालन समिति के सदस्य हैं।
विज्ञापन