फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistani cricketer Umar Akmal appeals against his three year ban

उमर अकमल पर लगा है तीन साल का प्रतिबंध, क्या अपना फैसला बदलेगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

Tue, 19 May 2020 08:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 19 May 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Pakistani cricketer Umar Akmal appeals against his three year ban
umar akmal

पाकिस्तान के दागी बल्लेबाज उमर अकमल ने भ्रष्टाचार के मामले में तीन साल की सजा के खिलाफ मंगलवार को याचिका दायर की। उमर को मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क किए जाने के बाद बोर्ड को इसकी जानकारी नहीं देने का दोषी पाया गया था।

विज्ञापन


'जियो' की वेबसाइट के मुताबिक अकमल ने अपील दायर की है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस मामले की सुनवाई के लिए एक स्वतंत्र समिति नियुक्त करेगा। इस खेल वेबसाइट की खबर के मुताबिक अकमल ने प्रधानमंत्री के संसदीय मामलों के सलाहकार, बाबर अवन की कानून कंपनी को अपना पैरोकार बनाया है।
विज्ञापन


पीसीबी ने पिछले महीने अकमल को क्रिकेट के सभी रूपों से प्रतिबंधित कर दिया था। बोर्ड की अनुशासनात्मक पैनल ने उन्हें इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान सुपर लीग के मैच की फिक्सिंग के लिए संपर्क किए जाने की कोशिश के बारे में बोर्ड को सूचित नहीं करने का दोषी पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमर पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल के छोटे भाई है। उमर ने पाकिस्तान के लिए 16 टेस्ट, 121 एकदिवसीय और 84 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed