शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ उगली आग, गंभीर से मिला मुंहतोड़ जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान का पक्ष लेते हुए भारत के खिलाफ एक अपत्तिजनक ट्वीट किया है। अफरीदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारत के कब्जे वाले कश्मीर की स्थिति बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। वहां आत्म निर्णय और आजादी की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी सत्ता द्वारा बेगुनाहों को मार दिया जाता है। आश्चर्य होता है कि UN और दूसरी अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं कहां हैं और ये संस्थाएं खूनखराबा रोकने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठा कर रही है।'
Appalling and worrisome situation ongoing in the Indian Occupied Kashmir.Innocents being shot down by oppressive regime to clamp voice of self determination & independence. Wonder where is the @UN & other int bodies & why aren't they making efforts to stop this bloodshed?
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) April 3, 2018विज्ञापन
गौरतलब है कि गत रविवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना और जम्मू कश्मीर के संयुक्त ऑपरेशन में 11 आतंकी मारे गए थे। इस दौरान सेना के तीन जवान सहित 5 अन्य नागरिकों की भी मौत हुई थी, जबकि 50 से अधिक घायल हुए थे।
अफरीदी के इस ट्वीट के बाद गौतम गंभीर ने भी ट्वीट किया और लिखा, 'मीडिया मुझसे शाहिद अफरीदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देने के लिए कह रही है। क्या कहूं। अफरीदी केवल यूएन की तरफ देख रहे हैं। उनके शब्दों में यूएन का मतलब उनके पुराने शब्दकोश में 'अंडर नाइनटीन' है, जो उनकी एज ब्रैकेट है। मीडिया रिलेक्स रहे। वह डिसमिसल पर नो बॉल का जश्न मना रहे हैं।'
Media called me for reaction on @SAfridiOfficial tweet on OUR Kashmir & @UN. What’s there to say? Afridi is only looking for @UN which in his retarded dictionary means “UNDER NINTEEN” his age bracket. Media can relax, @SAfridiOfficial is celebrating a dismissal off a no- ball!!!
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 3, 2018
बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने लाहौर में अपनी फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा था कि टीम इंडिया के क्रिकेटरों को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) टी20 स्पर्धा में खेलने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भारत से क्रिकेट रिश्तों को सामान्य करने को भी कहा था।
हाल ही में आइस क्रिकेट के दौरान तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाते हुए देखा गया था। हालांकि यह यह पहली दफा नहीं है, जो वह इस तरह के ट्वीट किए हों। इससे पहले भी वह भारत-पाकिस्तान मुद्दे पर कई सारे ट्वीट कर चुके हैं।