फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistani cricketer get warm welcomed after winning series against india

ढोल-नगाड़ों से हुआ पाकिस्तानी टीम का स्वागत

Tue, 08 Jan 2013 06:27 PM IST
इस्लामाबाद/एजेंसी
इस्लामाबाद/एजेंसी Updated Tue, 08 Jan 2013 06:27 PM IST
विज्ञापन
pakistani cricketer get warm welcomed after winning series against india

भारत को उसकी जमीन पर वनडे सीरीज में हराकर स्वदेश लौटे पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। विजेता टीम की अगुवाई के लिए सैंकड़ों प्रशंसक अलग-अलग टोली बनाकर एयरपोर्ट पहुंचे थे। खिलाड़ियों के बाहर एयरपोर्ट से बाहर आते ही प्रशंसकों ने उन्हें फूलों की मालाओं और गुलदस्तों से लाद दिया। कुछ लोग ढोल-नगाड़े बजाकर विजेता टीम की अगुवाई करते दिखे। पूरा एयरपोर्ट पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 2007 के बाद पाकिस्तानी टीम भारत दौरे पर द्विपक्षीय सीरीज खेलने आई थी। इस बहुप्रतिक्षित दौरे में पाक टीम ने भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी। वहीं टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन


तेज गेंदबाजों के दम पर जीते सीरीजः मिसबाह
पाकिस्तान के वनडे कप्तान मिसबाह उल हक ने स्वदेश लौटने के बाद भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जीत का श्रेय तेज गेंदबाजों को दिया। मिसबाह ने कहा कि मोहम्मद इरफान और जुनैद खान ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे पता चलता है कि उनका भविष्य बेहद उज्जवल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे सीरीज में इरफान और जुनैद ने कुल 11 विकेट अपने नाम किए और टीम इंडिया के शीर्ष बल्लेबाजों को परेशान करके रखा। जुनैद ने तीनों वनडे मैचों में विराट कोहली को शून्य, छह और सात रन पर आउट किया। मिसबाह ने कहा कि हम नई दिल्ली में हुये मैच के दौरान आराम के मूड में नहीं थे और हमारा लक्ष्य इसे जीतने का था और इसलिये हमने अपनी टीम में ज्यादा फेरबदल नहीं किया था। हमें भारत की टीम को भी इस मैच को जीतने के लिए बधाई देनी चाहिये क्योंकि उन्होंने हमें अच्छी टक्कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed