{"_id":"63e084099170772f7c0507e8","slug":"pakistani-bowler-zaman-of-lahore-qalandars-made-a-big-claim-says-i-will-break-umran-malik-record-in-psl-2023-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Umran Malik: 'मैं PSL में उमरान मलिक के रिकॉर्ड को तोड़ दूंगा', इस नए पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया बड़ा दावा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Umran Malik: 'मैं PSL में उमरान मलिक के रिकॉर्ड को तोड़ दूंगा', इस नए पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया बड़ा दावा
Mon, 06 Feb 2023 11:00 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:00 AM IST
सार
Zaman Khan on Umran Malik : श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उमरान ने 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी। वह भारतीय गेंदबाजों में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले बन गए थे। अब उमरान के इस रिकॉर्ड पर एक पाकिस्तानी गेंदबाज की नजर है।
विज्ञापन
उमरान मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले उमरान मलिक का करियर ग्राफ लगातार ही चढ़ता जा रहा है। जम्मू और कश्मीर के इस तेज गेंदबाज ने अपनी गति से काफी प्रभावित किया है। वह टीम इंडिया का हिस्सा बन चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उमरान ने 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी। वह भारतीय गेंदबाजों में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले बन गए थे। अब उमरान के इस रिकॉर्ड पर एक पाकिस्तानी गेंदबाज की नजर है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के उभरते तेज गेंदबाज जमान खान ने एक बड़ा दावा किया है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में लाहौर कलंदर्स की ओर से खेलने वाले जमान ने उमरान से तुलना पर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि वह पीएसएल के आगामी सीजन में उमरान मलिक को पछाड़ देंगे। पाकिस्तान सुपर लीग का अगला सीजन 13 फरवरी को शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमान खान ने क्या कहा?
जमान खान ने कहा, ''मैं इस पाकिस्तान सुपर लीग के संस्करण में उमरान मलिक की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ दूंगा।" जमान ने अभी तक पाकिस्तान के लिए पदार्पण नहीं किया है। उन्होंने अभी तक सात लिस्ट ए और 30 टी20 मैच खेले हैं। वहीं, उमरान की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने कुल 24 विकेट लिए हैं।
जमान खान ने कहा, ''मैं इस पाकिस्तान सुपर लीग के संस्करण में उमरान मलिक की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ दूंगा।" जमान ने अभी तक पाकिस्तान के लिए पदार्पण नहीं किया है। उन्होंने अभी तक सात लिस्ट ए और 30 टी20 मैच खेले हैं। वहीं, उमरान की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने कुल 24 विकेट लिए हैं।
जमान ने पाकटीवी डॉट टीवी से बातचीत में कहा, ''अगर आप रफ्तार की बात करते हो तो मुझे तेजी की परवाह नहीं है। मुझे प्रदर्शनों की परवाह है। यह प्रदर्शन है जो मायने रखता है। आपकी गति आपके लिए स्वाभाविक है।'' लाहौर कलंदर्स की टीम 13 फरवरी को मुल्तान सुल्तान्स के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।