फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistani batsman Fakhar Zaman said Century against India changed my life

पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज ने कहा, भारत के खिलाफ एक शतक ने बदल दी मेरी जिंदगी

Thu, 28 Sep 2017 05:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Thu, 28 Sep 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
pakistani batsman Fakhar Zaman said Century against India changed my life
पाकिस्तानी टीम - फोटो : Sportskeeda.com

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने कहा है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ शतक लगाने से उनकी जिंदगी बदल गई। बता दें कि भारत को 180 रन से शिकस्त देकर पाकिस्तान की टीम ने पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया था। पाक की इस अहम जीत में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन


गौरतलब हो कि फखर जमान ने 106 गेंदों पर 3 छक्के और 12 चौके की मदद से 114 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। उस मैच में फकर ने अपने वनडे करियर का पहला शतक भी जमाया था। हालांकि हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान के वर्ल्ड इलेवन में प्रशंसकों की अपेक्षा को पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने बल्लेबाजी के तौर पर कुछ खासा प्रदर्शन नहीं किया है।
विज्ञापन


पढ़ेंः-क्रिकेट में भी दिखाया जाएगा रेड कार्ड, खिलाड़ी को तुरंत स्टेडियम से जाना होगा बाहर

फखर ने कहा, 'उस शतक से ना केवल पाकिस्तान में सराहना मिली बल्कि पूरे विश्व में भी उन्हें प्रशंसा मिली है। उन्होंने कहा कि उसके बाद हर कोई मेरे बारे में बात कर रहा था, यहां तक कि मेरा परिवार भी खेल से पहले इसको लेकर बात की थी, जिससे मैं थोड़ा दबाव महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर ने कहा, 'उस शतक ने निश्चित रूप से मेरी जिंदगी बदल दी है और लोग मुझे एक लीजेंड की तरह देखने लगे हैं। मुझे बहुत ही अच्छा लग रहा है।' आगे उन्होंने कहा, 'मैं हरेक गेम को नेचुरल स्टाइल की तरह खेला हूं जैसा कि मैं घरेलू क्रिकेट में खेला करता था और इससे मुझे विरोधी शीर्ष गेंदबाजों को खेलने में मदद मिली हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed