फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan won 2nd T20I by 11 runs against australia at Dubai

पाकिस्तान के पास क्लीन स्वीप करने का मौका, दूसरे टी-20 में भी ऑस्ट्रेलिया को दी मात 

Sat, 27 Oct 2018 05:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 05:26 AM IST
विज्ञापन
Pakistan won 2nd T20I by 11 runs against australia at Dubai
pakvaus

पाकिस्तान ने शुक्रवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर ली है। तीसरा मुकाबला अब 28 अक्तूबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में कंगारू की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। 100 रन के भीतर ही उसके 6 विकेट गिर गए चुके थे। कंगारुओं की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने 52, मार्श ने 21 और नाथन कोल्टर ने 27 रन की अहम पारी खेली। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान और शाहिन अफरीदी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि इमाद वसीम और मोहम्मद हफीज ने 1-1 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम 45, मोहम्मद हफीज 40 रन की अहम पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से  नाथन कोल्टर ने सबसे ज्यादा 18 रन देकर 3 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed