फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan vs sri lanka 1st test match report, Naseem Shah impresses on first day

PAKvsSL: नसीम के दम पर पाक ने बनाया दबदबा, स्टंप्स तक श्रीलंका का स्कोर 202/5

Wed, 11 Dec 2019 10:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 11 Dec 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
Pakistan vs sri lanka 1st test match report, Naseem Shah impresses on first day
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया

आतंकवादी हमले के दस साल बाद पाकिस्तानी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट की वापसी में 16 साल के तेज गेंदबाज नसीम शाह के दो विकेट की मदद से मेजबान ने पहले दिन श्रीलंका पर दबदबा बना लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने पांच विकेट पर 202 रन बनाए हैं।

विज्ञापन


खराब रोशनी के कारण पहले दिन का खेल 20.5 ओवर पहले खत्म कर दिया गया। स्टंप के समय धनंजय डिसिल्वा 38 और निरोशन डिकवेला 11 रन बनाकर क्रीज पर थे। पहला टेस्ट देखने करीब 8000 दर्शक मैदान पर थे। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (59) और ओशांडा फर्नांडो (40) ने 96 रन की साझेदारी करके श्रीलंका को अच्छी शुरुआत दी, लेकिन बाद के बल्लेबाज उसका फायदा नहीं उठा सके। लंच तक श्रीलंका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 89 रन था।
विज्ञापन


लंच के बाद शाहीन शाह अफरीदी ने करुणारत्ने को पवेलियन भेजा। श्रीलंका ने लंच के बाद 31 रन के भीतर चार विकेट गंवा दिए। नसीम ने फर्नांडो को 40 के योग पर स्लिप में कैच कराया। यह उनका पहला टेस्ट विकेट था जो पिछले महीने ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेट नहीं ले सके थे। उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज (31) को भी स्लिप में लपकवाया। मार्च 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम के बस काफिले पर आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान में यह पहली टेस्ट सीरीज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed