फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan vs south africa ODI series

अंतिम गेंद पर मिली जीत से पाक ने रचा इतिहास

Thu, 28 Nov 2013 12:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Nov 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
pakistan vs south africa ODI series

दोनों क्रिकेट टीमों के लिए यह ऐतिहासिक मौका था लेकिन इसमें बाजी हाथ लगी पाकिस्तान टीम के हाथ।

विज्ञापन


पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को एक रन से हराते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा मैच 30 नवंबर को सेंचुरियन में खेला जाएगा।

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम किया है। जबकि अपना 500वां वनडे मैच खेल रहे दक्षिण अफ्रीका को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


मैच के अंतिम ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए नौ रन चाहिए थे लेकिन तेज गेंदबाज जुनैद खान ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को रन बनाने नहीं दिया और इसके साथ ही पाक टीम को एक रन से ऐतिहासिक जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से प्रभावित इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान संशोधित 45 ओवर में 262 रन बनाकर आउट हो गया। पाक की ओर से ओपनर अहमद शहजाद ने सर्वाधिक 102 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 39 रन देकर छह विकेट झटक लिए।

जवाब में मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही और ग्रीम स्मिथ महज एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हाशिम अमला (98) ने एक छोर संभालते हुए टीम को मजबूती प्रदान की। अमला 44वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हो गए जिससे वह महज दो रन से अपने शतक से चूक गए।


अमला के अलावा क्विंट डी कॉक ने 47 रन और कप्तान एबी डीबिलियर्स ने 74 रनों का योगदान दिया। मेजबान टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए नौ रन चाहिए थे लेकिन दूसरी गेंद पर जेपी डुमनी (15) कैच आउट हो गए। क्रीज पर आए नए बल्लेबाज डेविड मिलर और रेयान मैक्लारेन अंतिम चार गेंदों में आठ रन नहीं बना पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed