{"_id":"6000724c8ebc3e31cb149d87","slug":"pakistan-to-announce-initial-20-member-squad-for-home-test-series-against-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को होगा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान टेस्ट टीम का एलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शुक्रवार को होगा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान टेस्ट टीम का एलान
Thu, 14 Jan 2021 10:03 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए शुक्रवार को पाकिस्तान के शुरुआती 20 सदस्यीय टीम का एलान होगा। पाकिस्तान के नए चयनकर्ता मुहम्मद वसीम इसकी घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
वसीम ने कहा टीम को एक सप्ताह बाद 16 खिलाड़ियों का ही कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, मैं टीम को अंतिम रूप देने से पहले कप्तान बाबर आजम, मुख्य कोच मिसबाह उल हक और प्रांतीय टीमों के मुख्य कोचों से सलाह मशविरा कर रहा हूं।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 जनवरी से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा,जबकि दूसरा आठ फरवरी से शुरू होगा। यह मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। इसके बाद तीन टी-20 मुकाबले भी खेले जाएंगे। यह सभी मुकाबले लाहौर में होंगे।
विज्ञापन