फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Star Bowler Shadab khan out of South Africa and Zimbabwe tour due to toe injury

SAvPAK: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, निर्णायक मुकाबले से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

Mon, 05 Apr 2021 05:35 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 05 Apr 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे और फाइनल मैच से पहले जोरदार झटका लगा है। स्टार खिलाड़ी शादाब खान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी मैच में अंगूठे की चोट की वजह से नहीं खेल पाएंगे। इसकी जानकारी खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी। इसके अलावा शादाब जिम्बाब्वे दौरे से भी बाहर हो गए हैं. 

विज्ञापन


पाकिस्तान के इस स्टार खिलाड़ी को चोट से उबरने में करीब चार सप्ताह का वक्त लगेगा। शादाब को ये चोट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेल गए दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान लगी। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्ता को 17 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबर की। 
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि मैच के बाद शादाब का एक्सरे कराया गया जिसमें उनके अंगूठे में इंट्राआर्टिकुलर कम्यूनिकेटेड फ्रैक्चर पाया गया है। बोर्ड ने आगे कहा कि इस चोट से उबरने के लिए शादाब को चार सप्ताह का वक्त लगेगा। 

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का तीसरा और फाइनल मुकाबला 7 अप्रैल को सेंचुरियन में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों देशों के बीच 4 टी-20 मैचों की सीरीज का आयोजन होगा। फिर पाकिस्तान की टीम जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी जहां दोनों देशों को बीच 21 अप्रैल से टेस्ट सीरीज की शुरूआत होगी। 

शादाब खान पाकिस्तान के अहम क्रिकेटर हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान को पहला वनडे जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इस मैच में उन्होंने  कसी गेंदबाजी करने के अलावा 30 गेंदों पर 33 रन बनाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed