{"_id":"67aeead8af4b7708f7089bcd","slug":"pakistan-star-batter-babar-azam-has-requested-the-media-to-stop-calling-him-king-watch-video-2025-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tri Series: बाबर आजम को नहीं पसंद आया 'किंग' कहना, पत्रकारों से इस उपनाम से नहीं पुकारने कहा; देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tri Series: बाबर आजम को नहीं पसंद आया 'किंग' कहना, पत्रकारों से इस उपनाम से नहीं पुकारने कहा; देखें वीडियो
Fri, 14 Feb 2025 12:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:34 PM IST
सार
बाबर ने ऐसे समय पत्रकारों से अपील की है, जब वह खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 59 टेस्ट, 125 वनडे और 128 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और क्रमशः 4235, 5990 और 4223 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : ICC/T20 World Cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम खुद को किंग पुकारे जाने से नाखुश हैं और उन्होंने पत्रकारों से इस उपनाम से नहीं पुकारने का आग्रह किया है। बाबर को उनके प्रदर्शन के कारण किंग नाम से पुकारा जाता है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक 59 टेस्ट, 125 वनडे और 128 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और क्रमशः 4235, 5990 और 4223 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं बाबर
बाबर ने त्रिकोणीय सीरीज के इतर पत्रकारों से कहा, 'मुझे किंग कहना बंद करें, मैं किंग नहीं हूं। मेरी अब नई भूमिका है, मैंने पहले जो भी किया है वो अतीत है। हर मैच एक नई चुनौती लेकर आता है। मैं सिर्फ भविष्य और अभी की परिस्थिति में भरोसा रखता हूं।' बाबर ने ऐसे समय पत्रकारों से अपील की है, जब वह खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।

For me, he is @babarazam258 that we have, not the king Please, Babarians, stop calling him the king That king name will ruin his career 🙏😔#BabarAzam𓃵 | #BabarAzam | #PAKvsSA pic.twitter.com/UzZpfLagUD
— Muhammad Zubair (@mzubair_56) February 13, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
सरफराज को खिताब बचाने की उम्मीद
वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज खान ने इस बारे में बात की है कि किस तरह फखर जमां और बाबर आजम 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब का बचाव करने में भूमिका अदा कर सकते हैं। पाकिस्तान ने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। सरफराज ने कहा, पाकिस्तान के पास खिताब का बचाव करने का अच्छा मौका है और मुझे लगता है कि यह मजबूत टीम है। 2017 की टीम में शामिल कुछ खिलाड़ी अभी भी खेल रहे हैं और हमें बाबर आजम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
उन्होंने कहा, 2017 में जो बाबर थे, वो अब अलग हैं। बाबर अब कहीं ज्यादा परिपक्व खिलाड़ी हो गए हैं और खेल के प्रभावशाली खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान के लिए उनकी बल्लेबाजी काफी महत्वपूर्ण है और ऐसा ही कुछ फखर जमां के साथ भी है।

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर क्या बोले सरफराज?
भारत और पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक ही ग्रुप में शामिल हैं और दोनों टीमों के बीच महामुकाबला 23 फरवरी को दुबई में होगा। सरफराज ने कहा कि भारत के खिलाफ मैच के दौरान खिलाड़ियों को संयम बरतना होगा और बिना किसी दबाव के भारत के खिलाफ प्रदर्शन करना होगा। सरफराज ने कहा, जब भी दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, यह विशेष मौका होता है। इस मैच को लेकर काफी हाइप होता है और दबाव भी रहता है। लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर आपको संयम बरतना होता है और कोशिश करनी होती है कि बाहर के शोर पर ध्यान नहीं दें।