फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan recalled discarded opener Imam ul Haq and Abrar Ahmed for the Test series against the West Indies

PAK vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इमाम उल हक की वापसी, अबरार को भी मिला मौका

Sat, 11 Jan 2025 06:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 11 Jan 2025 06:29 PM IST
सार

पिछली बार 2023-24 में पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेलने वाले इमाम को 15 सदस्यीय टीम में अनकैप्ड तेज गेंदबाज काशिफ अली के साथ शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Pakistan recalled discarded opener Imam ul Haq and Abrar Ahmed for the Test series against the West Indies
इमाम उल हक - फोटो : PCB

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इमाम उल हक को पाकिस्तान टीम में शामिल किया है। टखने की चोट से जूझ रहे सलामी बल्लेबाज सईम अयूब के बाहर होने के कारण इमाम को मौका दिया गया है। पिछली बार 2023-24 में पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेलने वाले इमाम को 15 सदस्यीय टीम में अनकैप्ड तेज गेंदबाज काशिफ अली के साथ शामिल किया गया है।
विज्ञापन

चयनकर्ताओं ने अब्दुल्ला शफीक को बाहर कर दिया है जो टेस्ट और वनडे में सईम के साथ नियमित रूप से पारी का आगाज कर रहे थे, लेकिन हाल में ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के दौरों पर फॉर्म में नहीं दिखे। चयनकर्ताओं ने स्पिनर नोमान अली और साजिद खान की भी वापसी कराई है जिन्हें पिछले साल घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड पर 2-1 की जीत के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनकर्ताओं ने अबरार अहमद के रूप में तीसरे विशेषज्ञ स्पिनर को भी शामिल किया है। इससे पता चलता है कि स्पिन के मुफीद पिच तैयार की जाएंगी। वेस्टइंडीज 18 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट खेल रहा है।
विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है:
शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद हुरैरा, रोहेल नजीर, नोमान अली, साजिद खान, अबरार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद अली, खुर्रुन शहजाद और काशिफ अली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed