{"_id":"635bc20e4eabd75dbc1ac14e","slug":"pakistan-pm-shehbaz-sharif-reply-to-zimbabwe-president-on-mr-bean-dig-after-pak-vs-zim-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs ZIM: मिस्टर बीन को लेकर जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति से बोले पाकिस्तानी पीएम- वापसी करना हमारी मजेदार आदत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs ZIM: मिस्टर बीन को लेकर जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति से बोले पाकिस्तानी पीएम- वापसी करना हमारी मजेदार आदत
Fri, 28 Oct 2022 05:25 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 28 Oct 2022 05:25 PM IST
सार
पाकिस्तान पर जिम्बाब्वे की जीत के बाद जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा था कि अगली बार से असली मिस्टर बीन भेजना। इसके जवाब में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि पाकिस्तानियों की एक मजेदार आदत है, वापसी करना।
विज्ञापन
मिस्टर बीन को लेकर पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के राजनेताओं ने ट्वीट किए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद मिस्टर बीन लगातार चर्चा में हैं। खासकर सोशल मीडिया में मिस्टर बीन का नाम ट्रेंड कर रहा है। अब दोनों देशों के राजनेता भी इस मामले में कूद गए हैं। इसकी शुरुआत जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने की। उन्होंने एक रन से जिम्बाब्वे के जीतने के बाद ट्वीट कर अपने देश के खिलाड़ियों को बधाई दी और पाकिस्तान से कहा कि अगली बार असली मिस्टर बीन भेजना। इसके जवाब में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने लिखा "हमारे पास भले ही असली मिस्टर बीन न हो, लेकिन हमारे पास असली खेल भावना है... और हम पाकिस्तानियों की बहुत ही मजेदार आदत है वापसी करने की। राष्ट्रपति महोदय, बधाई हो, आज आपकी टीम वाकई में अच्छा खेली।"
राष्ट्रपति इमर्सन ने पाकिस्तान के हास्य अभिनेता आसिफ मुहम्मद पर चुटकी ली, जो अभिनेता रोवन एटकिंसन द्वारा निभाए गए मिस्टर बीन के हमशक्ल हैं। आसिफ मिस्टर बीन बनकर 2016 में जिम्बाब्वे गए थे और यहां उनका कॉमेडी शो फ्लॉप रहा था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जिम्बाब्वे मैच से पहले टीम के खिलाड़ियों के अभ्यास की फोटो ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी, जिस पर न्गुगी चासुरा नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा था, "जिम्बाब्वे के रूप में, हम आपको माफ नहीं करेंगे ... आपने एक बार हमें मिस्टर बीन रोवन की जगह फ्रॉड पाक बीन दिया ..हम कल मामले को सुलझा लेंगे बस दुआ करें कि बारिश आपको बचा ले।"

T20 WC: अक्षर पटेल को टीम मैनेजमेंट से मिला है यह खास संदेश, जानें बैटिंग या बॉलिंग किस पर रहेगा ज्यादा ध्यान?
इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल हो गया और जिम्बाब्वे के कई फैंस ने कहा कि उनकी क्रिकेट टीम फर्जी मिस्टर बीन का बदला लेगी। पाकिस्तान-जिम्बाब्वे मैच को 'मिस्टर बीन डर्बी' का टैग भी मिल गया।
विश्व कप में पाकिस्तान की दूसरी हार
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम को पहले मैच में भारत के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने आखिरी गेंद में एक रन बनाकर यह मुकाबला चार विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे मैच में भी पाकिस्तान की टीम आखिरी गेंद में हार गई। इस बार पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा कर रहा था और आखिरी गेंद में उसे जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी। इस बार भी आखिरी गेंद पर एक रन बने और पाकिस्तान एक रन से यह मैच हार गया।