{"_id":"635b9f6732be454c0c039589","slug":"pak-vs-zim-commentator-pommie-mbangwa-amazing-commentary-video-goes-viral-after-zimbabwe-victory-over-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs ZIM: पाकिस्तान पर जीत के बाद झूमे मशहूर कमेंटेटर पॉमी मबंगवा, लाजवाब कमेंट्री का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs ZIM: पाकिस्तान पर जीत के बाद झूमे मशहूर कमेंटेटर पॉमी मबंगवा, लाजवाब कमेंट्री का वीडियो हुआ वायरल
Fri, 28 Oct 2022 02:52 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 28 Oct 2022 02:52 PM IST
सार
आईसीसी ने आखिरी गेंद का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर पॉमी मबंगवा कमेंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए एक गेंद पर तीन रन बनाने थे। उस समय कमेंट्री बॉक्स में दिलचस्प नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
कमेंट्री के दौरान पॉमी मबंगवा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप के 24वें मैच में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर किया। उसने 2009 की चैंपियन पाकिस्तान को एक रन से हरा दिया। इस हार के बाद पाकिस्तान के ऊपर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है। अब उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे तीन मैच जीतने होंगे और दूसरी टीमों को नतीजो पर निर्भर रहना होगा। मैच का आखिरी ओवर काफी रोमांचक था। इस दौरान सिर्फ दर्शकों की ही नहीं बल्कि कमेंटेटर्स की भी सांसें थमी थीं।
आईसीसी ने आखिरी गेंद का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर पॉमी मबंगवा कमेंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए एक गेंद पर तीन रन बनाने थे। उस समय कमेंट्री बॉक्स में दिलचस्प नजारा देखने को मिला। मबंगवा के साथ पाकिस्तान के बाजिद खान कमेंट्री कर रहे थे। वह आखिरी गेंद पर पूरी तरह शांत दिखे। वहीं, मबंगवा पूरे जोश में दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें: PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान से लिया डुप्लीकेट मिस्टर बीन का बदला, राष्ट्रपति बोले- अगली बार असली भेजना
विज्ञापन
उन्होंने आखिरी गेंद पर कमेंट्री करते हुए कहा, ''जिम्बाब्वे इस मैच में लगभग खत्म हो चुका था। स्कोर बोर्ड पर महज 130 रन थे, लेकिन टीम के लंबे कद के गेंदबाजों ने पर्थ की उछाल भरी पिच पर अपना दम दिखाया। सिकंदर रजा ने अपनी स्पिन गेंदों से बीच के ओवरों में तीन विकेट निकालकर जिम्बाब्वे को जीत दिला दी। यह एक लाजवाब जीत है।''
मैच में क्या हुआ?
इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 131 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम आठ विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी और यह मुकाबला एक रन के करीबी अंतर से हार गई।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: 'रन मशीन' कोहली ने 2019 के बाद पहली बार हासिल की यह उपलब्धि, अब निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 31 रन सीन विलियम्स ने बनाए। उनके अलावा क्रैग इरविन और ब्रैड इवांस ने 19-19 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने तीन और मोहम्मद वसीम जूनियर ने चार विकेट लिए। वहीं, बल्लेबाजी में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 44 रन शान मसूद ने बनाए। मोहम्मद नवाज ने 22 और शादाब खान ने 17 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने तीन और ब्रैड इवांस ने दो विकेट लिए।

View this post on Instagram