फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan PM Imran Khan criticized by player who won gold in 1984 Olympics banned by Pakistan Hockey Federation

Pakistan: 1984 ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ी ने की इमरान खान आलोचना, पीएम ने लगा दिया प्रतिबंध

Fri, 04 Feb 2022 07:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 04 Feb 2022 07:30 PM IST
सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना एक पूर्व हॉकी खिलाड़ी को भारी पड़ गई। 1984 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पाकिस्तान टीम के सदस्य राशिद अल हसन पर 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
Pakistan PM Imran Khan criticized by player who won gold in 1984 Olympics  banned by Pakistan Hockey Federation
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना एक पूर्व हॉकी खिलाड़ी को भारी पड़ गई। 1984 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पाकिस्तान टीम के सदस्य राशिद अल हसन पर 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। पाकिस्तान के खेल अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। राशिद पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर इमरान खान के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के डॉन अखबार के मुताबिक, 62 साल के राशिद ने आरोपों को आधारहीन बताया है। वे प्रतिबंध के फैसले को अदालत में चुनौती देने पर विचार कर रहे हैं। राशिद ने देश में हॉकी के स्तर में गिरावट को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था। इसके बाद पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने उन्हें दस साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।
विज्ञापन


राशिद ने इस मामले पर विस्तार से बात करते हुए बताया, ‘‘मैंने सोशल मीडिया से लेकर सार्वजनिक मंचों पर हमेशा प्रधानमंत्री का सम्मान किया है। मैंने एक वाट्सऐप ग्रुप में बस इतना लिखा कि इमरान खान ने कहा था कि वे हॉकी को सही रास्ते पर लाएंगे, लेकिन पिछले तीन सालों में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इसके साथ मैंने यह भी कहा था कि इमरान खान हॉकी के लिए कोई अच्छा काम नहीं करेंगे। मुझे देश के नागरिक के तौर पर बोलने का अधिकार हैं, लेकिन पीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


राशिद ने प्रतिबंध लगने के बाद कहा कि उन्हें इस फैसले पर आश्चर्य हुआ है। वे मौजूदा समय में पाकिस्तान हॉकी महासंघ में किसी भी पद पर नहीं हैं। राशिद के खिलाफ पीएचएफ ने एक जांच समिति गठित की है। कहा जा रहा है कि राशिद को महासंघ की ओर से दो नोटिस मिले थे, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया था। 


नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) खालिद सज्जाद खोखर और सचिव आसिफ ने उन्हें प्रतिबंधित करने का फैसला सुनाया। इसकी एक प्रति पाकिस्तानी संसद की खेल संबंधी स्थायी समिति को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed