फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZvsPAK: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भड़के शोएब अख्तर, कहा- जो बोया है, वो काट रहा है

Tue, 05 Jan 2021 06:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 05 Jan 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Pakistan playing school-level cricket: Shoaib Akhtar slams PCB 
Shoaib Akhtar

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान टीम की खूब आलोचना की है। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी जमकर खरी खोटी सुनाई है। शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने पीसीबी की पॉलिसी पर सवाल उठाए और कहा कि उसने जो बोया है, वो काट रहा है।


 

Pakistan playing school-level cricket: Shoaib Akhtar slams PCB 
शोएब अख्तर

उन्होंने कहा कि औसत खिलाड़ी लाते रहेंगे, औसत खिलाड़ी खिलाते रहेंगे। औसत टीम बनाते रहेंगे, औसत ही रिजल्ट आते हैं और औसत ही काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जब भी टेस्ट क्रिकेट खेला, तब तब उसकी पोल खुलती रहेगी। ये लोग स्कूल स्तर की क्रिकेट खेल रहे हैं और मैनेजमेंट ने स्कूल स्तर का क्रिकेटर बना दिया है।
 

Pakistan playing school-level cricket: Shoaib Akhtar slams PCB 
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

इतना ही नहीं अख्तर ने यह ही कहा कि कितने चेयरमैन आए और गए। पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा तब तक रहेगा, जब कि औसत खिलाड़ी आते रहेंगे. टीम में न तो कैरेक्टर है, न पर्सनेलिटी है, न कद है और न बल्लेबाजी आती है और कैच तो ऐसे छोड़ते हैं, जैसे नींद में खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan playing school-level cricket: Shoaib Akhtar slams PCB 
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : twitter@blackcaps

बता दें कि न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तान टीम की हालत टेस्ट मैच में काफी खराब नजर आ रही है। पहला मैच गंवाने के बाद दूसरे टेस्ट में भी मेजबान न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान पर शिकंजा कस लिया है। पहला मुकाबला गंवाने के बाद दूसरे टेस्ट में भी मेजबान ने उस पर शिकंजा कस लिया है और पहली पारी में 362 रन की बढ़त हासिल कर ली है। बता दें कि न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन 659/6 रन पर अपनी पहली पारी घोषित की।
 

विज्ञापन
Pakistan playing school-level cricket: Shoaib Akhtar slams PCB 
मिसबाह उल हक - फोटो : सोशल मीडिया

उधर, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने राष्ट्रीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच मिसबाह उल हक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि स्कूल की टीम भी उन्हें कोच नहीं बनाएगी। संवाददाताओं से बातचीत में जावेद ने कहा, 'मुझे लगता है कि जिसने मिसबाह और वकार यूनिस को कोच नियुक्त किया उन्हें जवाबदेह बनाया जाना चाहिए क्योंकि इन दोनों पूर्व खिलाड़ियों के पास कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed