फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ice Hotel: बर्फ से बनने वाला वो अनोखा होटल, जो हर साल बनता है और बह जाता है

Tue, 05 Jan 2021 06:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 05 Jan 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Sweden Ice Hotel which built every year and melt back into the river
आइस होटल, स्वीडन - फोटो : सोशल मीडिया

आमतौर पर जब किसी भी होटल या लॉज का निर्माण होता है, तो उसे काफी मजबूती से बनाया जाता है, ताकि वो सालों तक वैसे ही टिका रहे। लेकिन दुनिया में एक ऐसा होटल भी है, जो हर साल बनकर तैयार होता है और कुछ समय बाद फिर नदी में बह जाता है। जी हां, आपको यह जानकर हैरानी तो हो रही होगी, लेकिन यह अनोखा होटल स्वीडन में है। इसे आइस होटल के नाम से जाना जाता है।

Sweden Ice Hotel which built every year and melt back into the river
आइस होटल, स्वीडन - फोटो : सोशल मीडिया

स्वीडन के इस आइस होटल को हर साल सर्दियों में बनाया जाता है। लेकिन पांच महीने के बाद यह पिघल जाता है और नदी के पानी में मिल जाता है। इस अनोखे होटल को बनाने की परंपरा साल 1989 से ही चली आ रही है। यह 32वां साल है, जब होटल को बनाया गया है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए इस साल आइस होटल में कोविड गाइडलाइन्स का भी ध्यान रखा जा रहा है।

Sweden Ice Hotel which built every year and melt back into the river
आइस होटल, स्वीडन - फोटो : सोशल मीडिया

यह अनोखा होटल टॉर्न नदी के तट पर बना है। इसे बनाने के लिए नदी से करीब 2500 टन बर्फ निकाला जाता है और फिर अक्तूबर महीने से इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाता है। इसे बनाने के लिए दुनियाभर से कलाकार आते हैं, जो अपनी कलाकारी दिखाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sweden Ice Hotel which built every year and melt back into the river
आइस होटल, स्वीडन - फोटो : सोशल मीडिया
हर साल होटल में पर्यटकों के ठहरने के लिए कई कमरे बनाए जाते हैं। कमरों के अंदर का तापमान करीब माइनस पांच डिग्री सेल्सियस रहता है। बताया जाता है कि हर साल करीब 50 हजार पर्यटक इस होटल में ठहरने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
Sweden Ice Hotel which built every year and melt back into the river
आइस होटल, स्वीडन - फोटो : सोशल मीडिया

बाहर और अंदर दोनों तरफ से खूबसूरत दिखने वाला यह होटल अप्रैल महीने तक चलता है। उसके बाद यहां बर्फ पिघलनी शुरू हो जाती है, जिसके बाद होटल को बंद कर दिया जाता है। इस होटल में एक रात रुकने का किराया 17 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed