{"_id":"67d9496b353482af210105bf","slug":"pakistan-origin-club-cricketer-junail-zafar-khan-has-died-after-collapsing-on-the-ground-during-a-local-match-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Junail Zafar Khan: ऑस्ट्रेलिया में क्लब मैच के दौरान पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर की मौत, गर्मी बनी कारण?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Junail Zafar Khan: ऑस्ट्रेलिया में क्लब मैच के दौरान पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर की मौत, गर्मी बनी कारण?
Tue, 18 Mar 2025 03:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 18 Mar 2025 03:53 PM IST
सार
जफर पिछले शनिवार को प्रिंस अल्फ्रेड ओल्ड कॉलेजियंस के खिलाफ ओल कोंकोर्डियंस क्रिकेट क्लब के लिए खेल रहे थे। जफर 2013 में आईटी उद्योग में काम के लिए पाकिस्तान से एडिलेड आए थे।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर जुनैल जफर खान की मौत हो गई। जफर मैच के दौरान मैदान पर गिर पड़े थे। 40 वर्ष से अधिक उम्र के जफर पिछले शनिवार को प्रिंस अल्फ्रेड ओल्ड कॉलेजियंस के खिलाफ ओल कोंकोर्डियंस क्रिकेट क्लब के लिए खेल रहे थे। जफर 2013 में आईटी उद्योग में काम के लिए पाकिस्तान से एडिलेड आए थे।
न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार 40 ओवर तक फील्डिंग और सात ओवर बल्लेबाजी के बाद खान चार बजे मैदान पर गिर पड़े। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और मौसम विभाग के अनुसार उस समय तापमान 40 डिग्री से ऊपर था। एडिलेड टर्फ क्रिकेट संघ नियमों के अनुसार तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहने पर मैच रद्द कर दिया जाना चाहिए।
जफर के क्लब ने कहा, हम अपने क्लब के अहम सदस्य के निधन से दुखी हैं। कोंकोर्डिया कॉलेज ओवल पर खेलते समय उनकी तबीयत बिगड़ी और सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके परिवार, दोस्तों और टीम के प्रति हमारी संवेदनाएं।