{"_id":"65b85b3856a8a9ead007d1c7","slug":"pakistan-imam-happy-with-sarfaraz-khan-selection-in-team-india-wrote-congratulations-brother-happy-for-you-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sarfaraz Khan: सरफराज के टीम इंडिया में चयन से पाकिस्तान के इमाम खुश; लिखा- बधाई हो भाई, आपके लिए बहुत खुशी है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sarfaraz Khan: सरफराज के टीम इंडिया में चयन से पाकिस्तान के इमाम खुश; लिखा- बधाई हो भाई, आपके लिए बहुत खुशी है
Tue, 30 Jan 2024 08:18 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 30 Jan 2024 08:18 AM IST
सार
सरफराज खान लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उनको टीम इंडिया में मौका नहीं देने के लिए कई बार चयनकर्ताओं को आलोचना भी झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन
सरफराज खान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए टीम इंडिया में सरफराज खान का चयन किया गया है। लोकेश राहुल और रवींद्र जडेजा मांसपेशियों में खिंचाव के चलते इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं। इसी वजह से सरफराज खान और सौरभ कुमार को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। सरफराज खान लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उनको टीम इंडिया में मौका नहीं देने के लिए कई बार चयनकर्ताओं को आलोचना भी झेलनी पड़ी है।
अब सरफराज को टीम इंडिया में आखिरकार शामिल किया गया है। इसके बाद कई पूर्व क्रिकेटरों और सरफराज के चाहने वालों ने खुशी जाहिर की है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने भी सरफराज खान को टीम इंडिया में चुने जाने पर बधाई दी है। इमाम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया "बधाई हो भाई आपके लिए बहुत खुशी है" इसके साथ ही इमाम ने सरफराज की फोटो शेयर की और कैप्शन के अंत में दिल के दो इमोजी भी बनाए।
चार फरवरी से शुरू हो रहे भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में सरफराज खान भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू कर सकते हैं। उन्हें लोकेश राहुल की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। इस स्थिति में वह चौथे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे।
विज्ञापन
सरफराज खान को सूर्यकुमार यादव ने भी बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में सरफराज के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने के दौरान की है। सरफराज के साथ शेयर किए गए तस्वीर पर सूर्यकुमार ने लिखा, ''यहां मैं सबसे ज्यादा खुश हूं। भारतीय टीम ने बुलाया है, उत्सव की तैयारी करो।'' सूर्या ने तस्वीर के बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया का मशहूर गाना 'बादल पे पांव हैं' लगाया है।
इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया था शतक
हाल ही में सरफराज ने अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था। उन्होंने 160 गेंदों पर 18 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 161 रन बनाए। सरफराज ने भारत को पारी और 16 रन से जीत दिलाई।

Congratulations brother So Happy for you ❤️❤️ pic.twitter.com/TDmKXMZYjj
— Imam Ul Haq (@ImamUlHaq12) January 29, 2024