फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Helped in making Imran Khan PM now regretting claims former Pakistan cricketer Javed Miandad

Imran Khan: 'इमरान को पीएम बनाने में की थी मदद, अब हो रहा अफसोस', पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का दावा

Sun, 02 Jul 2023 02:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 02 Jul 2023 02:37 PM IST
सार

इमरान खान अगस्त 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने और तीन साल से अधिक समय तक पद पर रहे। उनकी सरकार चौथा साल पूरा करने से पहले ही गिर गई। एक अविश्वास प्रस्ताव के कारण पीटीआई अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया।

विज्ञापन
Pakistan Helped in making Imran Khan PM now regretting claims former Pakistan cricketer Javed Miandad
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार चर्चा में बने हुए हैं। प्रधानमंत्री पद जाने के बाद भी वह सियासी बहसों के केंद्र में बने हुए हैं। इसी बीच, वह अपने पूर्व साथी खिलाड़ी जावेद मियांदाद के निशाने पर आ गए हैं। मियांदाद ने तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान को लेकर बड़ी बात कही है। मियांदाद ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री बनने में इमरान की मदद की थी। हालांकि, अब उन्हें इस बात का अफसोस हो रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों में एक मियांदाद ने कहा कि इमरान खान ने उन्हें कभी भी धन्यवाद नहीं कहा। वह इसी बात को लेकर नाराज हैं कि इमरान ने प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें शुक्रिया तक नहीं कहा। एक सवाल का जवाब देते हुए मियांदाद ने कहा कि मेरे पिता को क्रिकेट का बहुत शौक था, ''मैं और मेरे सभी भाई सड़कों के साथ-साथ छत पर भी खेलते थे।''
विज्ञापन


मेरी कप्तानी में किसी ने आपत्ति नहीं जताई: मियांदाद
जावेद मियांदाद ने कहा कि जब भी वह राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते थे, तो टीम के हारने पर अंतर को कम से कम रखने की कोशिश करते थे। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी ने उनकी कप्तानी पर आपत्ति नहीं जताई। इमरान खान अगस्त 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने और तीन साल से अधिक समय तक पद पर रहे। उनकी सरकार चौथा साल पूरा करने से पहले ही गिर गई। एक अविश्वास प्रस्ताव के कारण पीटीआई अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मियांदाद और इमरान का रिकॉर्ड
मियांदाद और इमरान खान ने मिलकर 1992 में पाकिस्तान को विश्व चैंपियन बनाया था। मियांदाद ने 124 टेस्ट में 8832 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 23 शतक और 43 अर्धशतक लगाए। 233 वनडे में उनके नाम आठ शतकों की मदद से 7481 रन हैं। मियांदाद का औसत टेस्ट में 52.57 और वनडे में 41.47 है। इमरान की बात करें तो उन्होंने उन्होंने 88 टेस्ट में छह शतकों की मदद से 3807 रन बनाए। उनके खाते में 362 विकेट भी हैं। वनडे में इमरान ने 175 मैचों में 3709 रन बनाए और 182 विकेट झटके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed