फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Economic Crisis Ex Pakistan Cricketer Mohammad Hafeez Tweets No Petrol At Station In Lahore No Cash In ATM

Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान में श्रीलंका जैसे हालात, मोहम्मद हफीज ने कहा- लाहौर में पंप पर पेट्रोल और एटीएम में कैश नहीं

Wed, 25 May 2022 06:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: रोहित राज Updated Wed, 25 May 2022 06:35 PM IST
सार

पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों से पेट्रोल-डीजल से जुड़े समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ लोग लगातार लिख रहे हैं। इसमें अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज का नाम भी दर्ज हो गया है।

विज्ञापन
Pakistan Economic Crisis Ex Pakistan Cricketer Mohammad Hafeez Tweets No Petrol At Station In Lahore No Cash In ATM
मोहम्मद हफीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहां पेट्रोल-डीजल नहीं मिल रहे हैं। अब कुछ ऐसी ही स्थिति एक अन्य पड़ोसी देश में पाकिस्तान भी दिखाई दे रही है। वहां के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज को अपने बयानों के लिए जाना जाता है । उन्होंने कई मौकों पर क्रिकेट मामलों को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर निशाना साधा है। बुधवार को पूर्व ऑलराउंडर ने पाकिस्तान में 'आम आदमी' के सामने आने वाली समस्याओं को लेकर ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने प्रमुख पाकिस्तानी राजनेताओं को भी टैग किया।
विज्ञापन


पूर्व ऑलराउंडर ने ट्विटर पर लिखा, "लाहौर में किसी भी पेट्रोल स्टेशन पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं है? एटीएम मशीनों में नकदी उपलब्ध नहीं है ? एक आम आदमी को राजनीतिक फैसलों का सामना क्यों करना पड़ता है?" हफीज ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो और मरयम नवाज शरीफ को टैग किया।
विज्ञापन


इस साल अप्रैल में इमरान खान को अपदस्थ करने के बाद शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के 23वें पीएम के रूप में शपथ ली थी। हफीज ने तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा था। वो 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के अहम सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हफीज ने तीनों प्रारूपों में 12,000 से अधिक रन बनाए। इसके अलावा गेंदबाजी में 250 से अधिक विकेट भी लिए। उन्होंने पाकिस्तानी टीम की कप्तानी भी की। श्रीलंका की तरह पाकिस्तान भी आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। पाकिस्तानी रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है और खजाना खाली हो चुका है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान का विदेशी मुद्र भंडार भी नीचे गिर रहा है। कई जानकार कहते हैं कि पाकिस्तानी की स्थिति नहीं सुधरी तो वह श्रीलंका की तरह दिवालिया हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed