पाकिस्तान ने भारतीय क्रिकेटरों के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वन-डे के दौरान सेना की विशेष कैप पहनने के लिए आईसीसी से कार्रवाई की मांग की और विराट कोहली की टीम पर खेल में राजनीति करने का आरोप लगाया।
टीम इंडिया ने पहनी आर्मी कैप, झल्लाए पाकिस्तान ने की कार्रवाई की मांग
पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए भारतीय क्रिकेटरों ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में सेना की विशेष कैप पहनी और अपनी मैच फीस राष्ट्रीय रक्षा कोष में दी।
यह भी पढ़ें: हार का बदला लेने को तैयार टीम इंडिया, चौथे वन-डे में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान के विदेशी मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को इसके बारे में कुछ करना चाहिए।
पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से कुरैशी ने कहा, 'दुनिया ने देखा कि भारतीय टीम ने अपनी खेल वाली कैप के बजाय सेना की विशेष कैप पहनी, क्या आईसीसी ने इसे नहीं देखा? हमें लगता है कि यह आईसीसी की जिम्मेदारी है कि वे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा इसका ध्यान दिलाए जाने के बजाय खुद इसका संज्ञान लें।'
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया से न होती ये 4 गलतियां, तो 'आर्मी कैप' के साथ पहली बार चैंपियन बनता भारत
मंत्री ने साथ ही अनुरोध किया कि पीसीबी को भारत के खिलाफ खेल की विश्व संचालन संस्था में अधिकारिक विरोध दर्ज कराना चाहिए। इनपुट-भाषा