फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया ने पहनी आर्मी कैप, झल्लाए पाकिस्तान ने की कार्रवाई की मांग

Sat, 09 Mar 2019 09:31 PM IST
यशवीर सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: यशवीर सिंह Updated Sat, 09 Mar 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
Pakistan demands ICC action against India for wearing military cap in ranchi odi

पाकिस्तान ने भारतीय क्रिकेटरों के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वन-डे के दौरान सेना की विशेष कैप पहनने के लिए आईसीसी से कार्रवाई की मांग की और विराट कोहली की टीम पर खेल में राजनीति करने का आरोप लगाया। 



यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर अकेले भारी हैं विराट कोहली, शतकों के मामले में विश्व क्रिकेट नतमस्तक

Pakistan demands ICC action against India for wearing military cap in ranchi odi
team india

पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए भारतीय क्रिकेटरों ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में सेना की विशेष कैप पहनी और अपनी मैच फीस राष्ट्रीय रक्षा कोष में दी।

यह भी पढ़ें: हार का बदला लेने को तैयार टीम इंडिया, चौथे वन-डे में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Pakistan demands ICC action against India for wearing military cap in ranchi odi
team india

पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान के विदेशी मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को इसके बारे में कुछ करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan demands ICC action against India for wearing military cap in ranchi odi
team india

पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से कुरैशी ने कहा, 'दुनिया ने देखा कि भारतीय टीम ने अपनी खेल वाली कैप के बजाय सेना की विशेष कैप पहनी, क्या आईसीसी ने इसे नहीं देखा? हमें लगता है कि यह आईसीसी की जिम्मेदारी है कि वे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा इसका ध्यान दिलाए जाने के बजाय खुद इसका संज्ञान लें।'

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया से न होती ये 4 गलतियां, तो 'आर्मी कैप' के साथ पहली बार चैंपियन बनता भारत

 

विज्ञापन
Pakistan demands ICC action against India for wearing military cap in ranchi odi
टीम इंडिया
भारतीय टीम इस मैच में 32 रन से हार गई थी, लेकिन फिर भी पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे है। सूचना मंत्री फवद चौधरी ने भी कुरैशी की बात का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, 'यह सिर्फ क्रिकेट नहीं है और अगर भारतीय टीम को नहीं रोका गया तो पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को भी दुनिया को कश्मीर में भारतीय ज्यादती के बारे में याद दिलाने के लिए काली पट्टी पहननी चाहिए।'

मंत्री ने साथ ही अनुरोध किया कि पीसीबी को भारत के खिलाफ खेल की विश्व संचालन संस्था में अधिकारिक विरोध दर्ज कराना चाहिए। इनपुट-भाषा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed