फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan cricket board invites bangladesh to Day night test in karachi 
IND Inning
169/4 (15 ov)
N. Tilak Varma 7(3)*
Shreyas Iyer 3 (3)
WI elected to bowl

पाकिस्तान में होगा पहला पिंक बॉल टेस्ट मैच! PCB ने बांग्लादेश को भेजा न्योता

Wed, 11 Dec 2019 06:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 11 Dec 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
pakistan cricket board invites bangladesh to Day night test in karachi 
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर

बांग्लादेश की टीम जनवरी में पाकिस्तान का दौरा कर सकती है। इस दौरान दोनों देशों के बीच डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा सकता है। जानकारी के मुताबिक दो मैचों की ये सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा भी होगी। 

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने कहा कि उन्होंने सीरीज का प्रस्तावित कार्यक्रम बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को भेजा है, जिसमें सुझाव दिया गया है कि दोनों मैचों में से एक कराची में डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाए।

विज्ञापन
Trending Videos

बीसीबी अधिकारियों ने कहा है कि अपनी सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद वे एक हफ्ते में दौरे की पुष्टि कर पाएंगे। पीसीबी अध्यक्ष अहसान मनि ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान अपने घरेलू मैच भविष्य में तटस्थ स्थानों पर नहीं खेलना चाहता है। वसीम खान ने कहा कि पीसीबी को भरोसा है कि बांग्लादेश दो टेस्ट और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम भेजेगा।

उन्होंने कहा, 'हमने दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और आयरलैंड को भी पाकिस्तान का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है और हम इनमें से एक की मेजबानी मार्च में पीएसएल के बाद कर सकते हैं।' मार्च 2009 में श्रीलंका की टीम पर आतंकी हमले के 10 साल से अधिक समय बाद पाकिस्तान बुधवार से इसी टीम के खिलाफ अपने देश में पहले टेस्ट की मेजबानी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed