फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket Board Controversy PCB threatens To Take Legal Action After Ramiz Raja Outburst

PCB Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, पीसीबी ने रमीज राजा को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी, जानें मामला

Wed, 28 Dec 2022 08:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: रोहित राज Updated Wed, 28 Dec 2022 08:05 PM IST
सार

रमीज राजा को देश की सरकार ने पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। सरकार ने अगले चार महीनों के लिए खेल के मामलों को चलाने के लिए नजम सेठी की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय समिति नियुक्त की थी।

विज्ञापन
Pakistan Cricket Board Controversy PCB threatens To Take Legal Action After Ramiz Raja Outburst
रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार (28 दिसंबर) को रमीज राजा को उनके बयानों के लिए कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। रमीज ने पीसीबी से बाहर किए जाने के बाद नई प्रबंधन समिति के खिलाफ बयान दिए। रमीज राजा ने कहा था कि उन्हें निजी सामानों को लाने के लिए भी बोर्ड के कार्यालय में नहीं जाने दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि नई समिति से क्रिकेट की भलाई की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। रमीज राजा के बयान को बोर्ड ने गंभीरता से लेते हुए बयान जारी किया और कानूनी कार्रवाई की धमकी दे दी।
विज्ञापन


बोर्ड ने अपने बयान में कहा, "पीसीबी का मानना है कि पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा की टिप्पणियों का उद्देश्य वर्तमान अध्यक्ष नजम सेठी की प्रतिष्ठा को धूमिल करना और नुकसान पहुंचाना है। पीसीबी अपने अध्यक्ष और संस्था की छवि, विश्वसनीयता की रक्षा और बचाव के लिए कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।"
विज्ञापन


पिछले गुरुवार को रमीज राजा को देश की सरकार ने पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। सरकार ने अगले चार महीनों के लिए खेल के मामलों को चलाने के लिए नजम सेठी की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय समिति नियुक्त की थी। अपनी बर्खास्तगी के बाद राजा ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा संविधान को निलंबित किए जाने के बाद उन्हें बोर्ड कार्यालय से अपना सामान भी लेने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले नजम सेठी ने रमीज राजा और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था, "उन्होंने (इमरान-रमीज) जो कुछ भी किया वह हमारे सामने है। अब हमें इस क्षति की मरम्मत करनी है। यह एक बड़ी चुनौती है। यह पीएसएल स्थापित करने की तुलना में 10 गुना बड़ी चुनौती है। इतनी तबाही हुई है यहां। पूरी संरचना को पहले जैसा करने और इसे चलाने के लिए रात-दिन काम करना होगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed