फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket Board chairman Mohsin Naqvi said that the selection committee will review the squad for CT

Champions Trophy: पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी टीम में करेगा बदलाव? पीसीबी प्रमुख बोले - चयनकर्ता करेंगे समीक्षा

Sat, 08 Feb 2025 05:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 08 Feb 2025 05:06 PM IST
सार

पीसीबी प्रमुख का यह बयान कप्तान मोहम्मद रिजवान से अलग है जिन्होंने कहा था कि 15 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। अगर चयनकर्ता टीम में बदलाव का फैसला लेता हैं तो यह पहली बार नहीं होगा क्योंकि इससे पहले उन्होंने 2021 टी20 विश्व कप से पहले भी कई बदलाव किए थे। 

विज्ञापन
Pakistan Cricket Board chairman Mohsin Naqvi said that the selection committee will review the squad for CT
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा कि चयन समिति चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई राष्ट्रीय टीम की समीक्षा करेगी। उन्होंने हालांकि, बल्लेबाज खुशदिल शाह और ऑलराउंडर फहीम अशरफ के टीम में शामिल होने के फैसले का बचाव किया। मालूम हो कि इन दोनों खिलाड़ियों के टीम होने से विवाद हो रहा था। प्रत्येक क्रिकेट बोर्ड के पास टीम में बदलाव करने के लिए 12 फरवरी तक का समय है। 
विज्ञापन

नकवी का बयान कप्तान रिजवान से अलग 
पीसीबी प्रमुख का यह बयान कप्तान मोहम्मद रिजवान से अलग है जिन्होंने कहा था कि 15 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। नकवी ने कहा, 'चयनकर्ताओं के पास टीम की समीक्षा करने का अधिकार होता है। खुशदिल और फहीम अशरफ को सही इरादे के साथ टीम में लिया गया था।' कई पूर्व खिलाड़ियों और विशेषज्ञों ने खुशदिल और फहीम को चैंपियंस ट्रॉफी टीम में शामिल करने के लिए चयनकर्ताओं की आलोचना की थी। इन लोगों ने लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने के कारण खुशदिल और फहीम के टीम में शामिल होने का विरोध किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फहीम-खुशदिल को लेने पर हुआ था विवाद 
फहीम ने 34 वनडे मैचों में 10.66 के औसत से 224 रन बनाए हैं और 46.30 के औसत से 26 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच सितंबर 2023 में खेला था। दूसरी ओर, खुशदिल अपनी पिछली 10 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं जड़ सके हैं। उन्होंने अगस्त 2022 से राष्ट्रीय टीम के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है। नकवी ने कहा कि वह चयनकर्ताओं के काम में हस्तक्षेप नहीं करते हैं और जो उन्होंने सोचा है वो टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ होगा। नकवी ने कहा, 'हां, चयनकर्ता टीम की समीक्षा कर रहे हैं क्योंकि उनके पास इसमें बदलाव करने के लिए 12 फरवरी तक का समय है।' अगर चयनकर्ता टीम में बदलाव का फैसला लेता हैं तो यह पहली बार नहीं होगा क्योंकि इससे पहले उन्होंने 2021 टी20 विश्व कप से पहले भी कई बदलाव किए थे। 
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में खेलने उतरेगी, जबकि गैरी कस्टर्न के जाने के बाद अंतरिम कोच का पद संभाल रहे आकिब जावेद इस पद पर बने रहेंगे। टीम में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर 26 वर्षीय अबरार अहमद ने चार वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 33 रन पर चार विकेट के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 10 विकेट चटकाए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम इस प्रकार है...
बाबर आजम, फखर जमां, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहीर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आघा (उपकप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed