फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket board chairman Mohsin Naqvi on agreeing to play against India in T20 World Cup

PCB: 'हमारा मकसद बांग्लादेश को सम्मान दिलाना था', यू-टर्न लेने के फैसले पर बोले पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी

Tue, 10 Feb 2026 10:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 10 Feb 2026 10:43 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एक बार फिर कहा कि उनका लक्ष्य बांग्लादेश को सम्मान दिलाना था। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने पर यू-टर्न लिया था।

विज्ञापन
Pakistan Cricket board chairman Mohsin Naqvi on agreeing to play against India in T20 World Cup
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ नहीं खेलने के फैसले पर यू-टर्न ले लिया है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बताया है कि उन्होंने बहिष्कार करने का फैसला बांग्लादेश के लिए लिया था। नकवी ने कहा कि पाकिस्तान का लक्ष्य बांग्लादेश को सम्मान दिलाना था। दरअसल, बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए टी20 विश्व कप के मैच भारत के बजाए श्रीलंका में खेलने की मांग की थी। आईसीसी ने उसकी मांग खारिज कर दी थी और उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

विज्ञापन

बेवजह विवाद में कूदा था पाकिस्तान
बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान बेवजह विवाद में कूदा। पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की थी कि उसकी राष्ट्रीय टीम 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में भारत के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेगी। पीसीबी, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बीच हुई बातचीत के बाद पाकिस्तान सरकार ने सोमवार देर रात बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकवी का दावा- बांग्लादेश की मांग हुई स्वीकार
नकवी ने कहा, हमारी बातचीत का मुद्दा सिर्फ बांग्लादेश था। हमारा एकमात्र मकसद उन्हें सम्मान दिलाना और उनके साथ हुई नाइंसाफी को सामने लाना था। बांग्लादेश की जो भी मांगें थीं, उन्हें मान लिया गया। बस यही हमारा उद्देश्य था। इस बैठक में हमारा कोई निजी हित नहीं था। हमारा काम पूरी तरह बांग्लादेश से जुड़ा था और सरकार ने भी उसी आधार पर फैसला लिया। जब उनकी मांगें मान ली गईं और यह स्वीकार कर लिया गया कि उनके साथ अन्याय हुआ है, तभी हमने मैच खेलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

नकवी ने भारत के खिलाफ प्रस्तावित बहिष्कार को लेकर बने गतिरोध को सुलझाने के लिए रविवार को बांग्लादेश के अपने समकक्ष अमीनुल इस्लाम और आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा से मुलाकात की थी। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को जारी बयान में कहा था, बहुपक्षीय बैठकों में मिले सकारात्मक नतीजों और मित्र देशों के अनुरोध को देखते हुए पाकिस्तान सरकार निर्देश देती है कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के निर्धारित मैच में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed