{"_id":"89e2944a95377c48b3d1a9bae41c35c3","slug":"pakistan-closer-to-victory-over-australia-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया पर जीत के करीब पाकिस्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया पर जीत के करीब पाकिस्तान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Oct 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान जीत के करीब पहुंच गया है। पहली पारी में 151 रन की अहम बढ़त लेने के बाद पाकिस्तान ने यूनुस खान और अहमद शहजाद के शानदार शतक की मदद से अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 286 रन बनाकर घोषित कर दी। जवाब में 429 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट मैच के चौथे दिन स्टंप्स तक मात्र 59 रन पर गिर गए।
विज्ञापन
पहली पारी में शानदार शतक लगाने वाले यूनुस खान का बल्ला दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा। यूनुस ने 152 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 25 शतक लगाने के इंजमाम उल हक के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा।
यूनुस का ओपनर अहमद शहजाद ने भरपूर साथ दिया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 168 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को मैच में सुरक्षित किया। शहजाद ने 233 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 131 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को डेविड वार्नर और क्रिस रोजर्स ने 44 रन की साझेदारी कर सधी हुई शुरुआत दिलाई लेकिन वार्नर के आउट होते ही ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई।
कप्तान माइकल क्लार्क का खराब फॉर्म जारी रहा और वह मात्र तीन रन ही बना सके जबकि एलेक्स डूलन और नाइट वॉचमैन के रूप में आए नाथन लियोन खाता भी नहीं सके। वार्नर 29 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से जुल्फिकार बाबर और यासिर शाह दो-दो विकेट ले चुके हैं।