फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan celebrate cricket return with series win over world XI

पाकिस्तान ने 2-1 से सीरीज जीतकर क्रिकेट की वापसी का जश्न मनाया

Sat, 16 Sep 2017 08:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 16 Sep 2017 08:06 AM IST
विज्ञापन
pakistan celebrate cricket return with series win over world XI
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : sportskeeda

पाकिस्तान ने शुक्रवार को वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ तीसरा व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच 33 रन से जीत लिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीतकर देश में क्रिकेट की वापसी का जश्न मनाया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 183 रन बनाए। जवाब में वर्ल्ड इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। मैच में 89 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले अहमद शेहजाद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज में कुल 179 रन बनाने वाले बाबर आजम को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

विज्ञापन


वर्ल्ड इलेवन के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने टॉस जीतकर पहले पाक को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।वर्ल्ड इलेवन ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए डैरेन सैमी और जॉर्ज बेली को शामिल किया। पाकिस्तान की टीम में हसन अली और उस्मान खान को मौका दिया गया। पाकिस्तान को फखर जमान (27) और अहमद शेहजाद ने 61 रनों की बढ़िया शुरुआत दी। इसके बाद पिछले दो मैचों में बढ़िया साझेदारी निभा चुके शेहजाद और बाबर आजम (48) ने फिर से बेहतरीन साझेदारी निभाई और दूसरे विकेट के लिए 102 रन जोड़ डाले। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : वीडियो: पाक गेंदबाज की जबर्दस्त यॉर्कर पर गिरा स्टार बल्लेबाज, फिर बजाई तालियां
विज्ञापन
विज्ञापन


शोएब मलिक ने 7 गेंदों में 17 रनों की तेज पारी खेली। विश्व एकादश की तरफ से थिसारा परेरा ने दो विकेट लिए और पाकिस्तान ने 183 का बढ़िया स्कोर बनाया। जवाब में विश्व एकादश की शुरुआत ही खराब रही और नियमित अंतराल पर उसके विकेट गिरते रहे। 10वें ओवर में 67 के स्कोर तक पांच विकेट गिर चुके थे। 


यहां से थिसारा परेरा ने 13 गेंदों में 32 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को जीत की राह पर लाना चाहा, लेकिन और कोई भी बल्लेबाज उनकी तरह तेज नहीं खेल सका और पाकिस्तान ने मैच के ऐतिहासिक सीरीज भी जीत ली। डेविड मिलर ने 32 और डैरेन सैमी ने 24* रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की तरफ से हसन अली ने दो विकेट लिए। इमाद वसीम, उस्मान खान और रुम्मान रईस ने 1-1 विकेट लिया।

ये भी पढ़ें : बाहुबली फेम एक्ट्रेस तमन्ना करेंगी पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी? फोटो हुई वायरल

इंडिपेंडेंस कप के नाम से खेली गई इस सीरीज में सबसे ज्यादा 179 रन बाबर आजम ने और सबसे ज्यादा 6 विकेट थिसारा परेरा ने लिए। वर्ल्ड इलेवन की तरफ से तीन मैचों में सबसे ज्यादा 119 रन हाशिम अमला ने बनाये।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed