{"_id":"63bb983713a6fa4c2d1d43b1","slug":"pakistan-captain-babar-azam-furious-when-asked-questions-about-sarfaraz-ahmed-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'कोई पछतावा नहीं है', सरफराज अहमद को लेकर सवाल पूछे जाने पर भड़के पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: 'कोई पछतावा नहीं है', सरफराज अहमद को लेकर सवाल पूछे जाने पर भड़के पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, देखें
Mon, 09 Jan 2023 09:59 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 09 Jan 2023 09:59 AM IST
सार
सरफराज की पाकिस्तान क्रिकेट टीम में वापसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में हुए बदलावों के परिणामस्वरूप हुई। रमीज राजा के पीसीबी अध्यक्ष के रूप में हटने, नजम सेठी के बोर्ड अध्यक्ष के रूप में और शाहिद अफरीदी को मुख्य चयनकर्ता के रूप में आने के बाद हुआ है।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में यादगार वापसी करते हुए सरफराज अहमद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिले मौके को दोनों हाथों से भुनाया। चार साल बाद टेस्ट खेल रहे सरफराज पाकिस्तान के टॉप स्कोरिंग बल्लेबाज के रूप में उभरे और उन्होंने कराची मैच में एक यादगार मैच बचाने वाला शतक भी बनाया। सीरीज के बाद, जब पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से पूछा गया कि क्या सरफराज को इतने लंबे समय तक टीम का हिस्सा नहीं देखकर उन्हें कोई 'पछतावा' है, तो वह इस पर भड़क गए।
विज्ञापन
Trending Videos
सरफराज की पाकिस्तान क्रिकेट टीम में वापसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में हुए बदलावों के परिणामस्वरूप हुई। रमीज राजा के पीसीबी अध्यक्ष के रूप में हटने, नजम सेठी के बोर्ड अध्यक्ष के रूप में और शाहिद अफरीदी को मुख्य चयनकर्ता के रूप में आने के बाद हुआ है। यह अफरीदी ही थे जिन्होंने सरफराज को वापस बुलाया और यह कहना उचित होगा कि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने निराश नहीं किया।
Babar Azam responds to Sarfaraz Ahmed’s comeback in the team #PAKvNZ pic.twitter.com/OjZxwweoRE
— Cricket Pakistan (@cricketpakcompk) January 8, 2023
Babar Azam responds to a question regarding Test captaincy 👀#PAKVNZ pic.twitter.com/EO4szzlbC0
— Cricket Pakistan (@cricketpakcompk) January 8, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे टेस्ट की समाप्ति के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने बाबर से पूछा- सरफराज ने पाकिस्तान की इज्जत बचाई। आप नहीं समझते कि सरफराज को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भी मौका मिलना चाहिए था? आपको पछतावा है कि वह चार साल तक टीम में नहीं थे? इस पर बाबर ने कहा- नहीं, मुझे कोई पछतावा नहीं है। बाबर इस जवाब के बाद इधर-उधर देखने लगे।
Skipper responds to a question regarding Shan Masood being named as vice-captain and also on his inclusion in the playing XI for tomorrow's game 🙌#PAKVNZ pic.twitter.com/Vf5ZX7J8vJ
— Cricket Pakistan (@cricketpakcompk) January 8, 2023
I know my game and I know my responsibility both as a batsman and as a captain - Babar Azam #PAKvNZ pic.twitter.com/qEMvB6HJ2N
— Cricket Pakistan (@cricketpakcompk) January 8, 2023
Babar Azam responds to a question regarding communcation gap between captain, coaching staff and chief selector 🙌#PAKVNZ pic.twitter.com/2LD1z75cQh
— Cricket Pakistan (@cricketpakcompk) January 8, 2023
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों में सरफराज ने 83.75 की औसत से 335 रन बनाए। सरफराज को दूसरे टेस्ट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दोनों मैच ड्रॉ रहे। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था।