{"_id":"610a8792d59f89046f7159a9","slug":"pakistan-batsman-umar-akmal-allowed-to-resume-club-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजूरी: दोबार मैदान पर दिखाई देंखे उमर अकमल, पीसीबी ने क्लब क्रिकेट खेलने की दी अनुमति ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मंजूरी: दोबार मैदान पर दिखाई देंखे उमर अकमल, पीसीबी ने क्लब क्रिकेट खेलने की दी अनुमति
Wed, 04 Aug 2021 06:00 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 04 Aug 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
उमर अकमल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उमर अकमल को अपनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया के अंतर्गत क्लब क्रिकेट खेलने की अनुमति दे दी है। दरअसल, जुलाई में उमर ने पिछले साल फिक्सिंग और क्रिकेट में भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारी छुपाने के लिए कैमरे के सामने माफी मांगी थी, जिसके कारण उन्हें 12 महीने के लिए प्रतिबंधित भी कर दिया गया था।
विज्ञापन
पीसीबी ने एक बयान में कहा, 'उमर ने अब तक भ्रष्टाचार रोधी व्याख्यान में शिरकत की है और साथ ही सुरक्षा और भ्रष्टाचार रोधी विभाग द्वारा आयोजित सवाल जवाब के सत्र में भी हिस्सा लिया है।' बोर्ड ने यह भी कहा कि अगर वह अपनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लेता है तो वह पाकिस्तान के घरेलू सत्र 2021-22 में भी भाग लेने के योग्य हो जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि उमर ने पाकिस्तान के लिए 16 टेस्ट, 121 वन-डे और 84 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। साल 2020 के फरवरी में उन्हें पीएसएल के शुरू होने के एक रात पहले निलंबित कर दिया गया था। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को पीसीबी की अनुशासन समिति ने अप्रैल 2020 में, एंटी करप्शन कोड के अनुच्छेद 2.4.4 के दो उल्लंघनों का दोषी पाया था। इस वजह से उन पर तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। जुलाई में उनके इस प्रतिबंध की अवधि को घटाकर 18 महीने कर दिया था।
विज्ञापन
View this post on Instagram