फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan army helicopter dry cricket field in psl match

बारिश ने किया मैदान को गीला तो सेना के हेलिकॉप्टरों ने सुखाया, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 23 Mar 2018 10:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
pakistan army helicopter dry cricket field in psl match
पीएलएस 2018 - फोटो : file

पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी के लिए पाकिस्तान सुपर लीग के दो मैच लाहौर में कराए जा रहे हैं। आईपीएस की तर्ज पर शुरू किए गए इस लीग को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड किसी भी तरह से हिट कराना चाहती है। बोर्ड की इस बात का अंदाज इससे भी लगाया जा सकता है कि बुधवार को लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम बारिश की वजह से गीला हो चुका था और इसे सूखाने के लिए सेना के हेलिकॉप्टर की मदद तक ली गई।

विज्ञापन


कराची किंग्स और पेशावर जल्मी के बीच खेले जा मैच को तेज बारिश की वजह से बीच में रोकना पड़ा। एक समय ऐसा लग रहा था कि शायद मैच पूरा हो ही नहीं पाएगा। लेकिन बोर्ड के अधिकारियों ने मैदान को जल्दी सुखाने के लिए सेना के दो हेलिकॉप्टर की मदद ली। 
विज्ञापन


हेलिकॉप्टरों ने अपने पंखों से मैदान को जल्दी सुखाने में कामयाबी पाई। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद दर्शक हैरान रह गए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे। देखते ही देखते यह तेजी से वायरल भी हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशावर की ओर से खेलते हुए कामरान अकमल ने तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा डाला। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 बॉल पर 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 77 रन जड़े। उनकी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। इसके जवाब में कराची महज 156 रन ही बना सकी और 13 रन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अब रविवार को फाइनल में पेशावर का मुकाबला इस्लामाबाद से कराची में होना है। 

देखिए वीडियो-
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed