फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK W vs ENG W T20 Match Today Know T20I World Cup 2023 Semi final Prediction India May Face Australia Women

T20 World Cup: सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत भिड़ेगा या नहीं, आज होगा फैसला; पाकिस्तान के भरोसे टीम इंडिया

Tue, 21 Feb 2023 12:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 21 Feb 2023 12:28 PM IST
सार

भारतीय टीम ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने वाली टीम का मुकाबला ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर काबिज है।

विज्ञापन
PAK W vs ENG W T20 Match Today Know T20I World Cup 2023 Semi final Prediction India May Face Australia Women
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। ग्रुप बी में उसने सोमवार (20 फरवरी) को आयरलैंड के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच रन से जीत हासिल करके अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की। सेमीफाइनल में उसका मुकाबला चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होना तय माना जा रहा है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है। इसका फैसला आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले से होगा।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने वाली टीम का मुकाबला ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर काबिज है। उसे शीर्ष से कोई नहीं हटा सकता। ऑस्ट्रेलिया के चार मैच में आठ हैं। ग्रुप ए में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम बाहर हो चुकी है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है, लेकिन दोनों टीमें ऑस्ट्रेलिया को पीछे नहीं छोड़ सकती हैं। 
विज्ञापन

PAK W vs ENG W T20 Match Today Know T20I World Cup 2023 Semi final Prediction India May Face Australia Women
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का क्या होगा?
अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड मैच जीतने में सफल रहता है तो वह छह अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। दूसरी ओर, अगर मेजबान दक्षिण अफ्रीका को जीत मिलती है तो उसके चार अंक हो जाएंगे और वह न्यूजीलैंड की तुलना में बेहतर नेट रनरेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

PAK W vs ENG W T20 Match Today Know T20I World Cup 2023 Semi final Prediction India May Face Australia Women
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रुप-बी में क्या है समीकरण?
ग्रुप-बी की बात करें तो इंग्लैंड और भारत के छह-छह अंक हैं। भारत के चार मैच पूरे हो चुके हैं। वह अपने खाते में और अंक नहीं जोड़ सकता है। दूसरी ओर, ग्रुप का अंतिम मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होना है। ग्रुप-बी से पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। पाकिस्तान के तीन मैच में दो अंक हैं। वह अगर इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करता है तो उसके चार अंक ही हो पाएंगे।

नेट रनरेट की बात करें तो इंग्लैंड तीन मैचों में +1.776 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर काबिज भारत का नेट रनरेट +0.253 है। अगर पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराती है तो वह दूसरे स्थान पर खिसक सकती है। हालांकि, इंग्लैंड के मौजूदा फॉर्म को देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह पाकिस्तान के खिलाफ घुटने टेक देगी। इंग्लिश टीम ने आयरलैंड, वेस्टइंडीज और भारत को हराया है। ऐसे में पाकिस्तान के सामने एक कठिन चुनौती है।
विज्ञापन

PAK W vs ENG W T20 Match Today Know T20I World Cup 2023 Semi final Prediction India May Face Australia Women
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान से चमत्कार की उम्मीद
अगर पाकिस्तान की टीम इस मैच में कुछ चमत्कार कर देती है तो भारत पहले नंबर पर पहुंच जाएगा और उसे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलना पड़ेगा। कंगारू टीम ने पिछली बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत को हराया था। इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में भी मात दी थी। अगर भारत संयोग से पहले स्थान पर पहुंच जाता है तो उसका मुकाबला न्यूजीलैंड या दक्षिण अफ्रीका से हो सकता है।

सेमीफाइनल में संभावित मुकाबला
तारीख टीमें जगह
23 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत केप टाउन
24 फरवरी इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड/दक्षिण अफ्रीका केप टाउन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed