PAK vs WI 2nd T20: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 9 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई
आखिर में शादाब खान ने 12 गेंद पर 28 रन की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली। इसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल हैं। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
विस्तार
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। बाबर आजम सात रन और फखर जमान 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोहम्मद रिजवान और हैदर अली ने तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। रिजवान 38 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हैदर अली ने 31 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद ने 32 रन बनाए।
Pakistan take an unassailable 2-0 lead in the series 👏
— ICC (@ICC) December 14, 2021
They bowl out West Indies for 163, winning the contest by 9 runs.
📝 https://t.co/oALZNa7ieB pic.twitter.com/1jHVpRqMop
मोहम्मद नवाज एक रन, आसिफ अली नौ रन और मोहम्मद वसीम जूनियर पांच रन बनाकर आउट हुए। आखिर में शादाब खान ने 12 गेंद पर 28 रन की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली। इसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल हैं। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से भी नवाजा गया। वेस्टइंडीज की ओर से ओडेन स्मिथ ने दो विकेट लिए। वहीं, अकील हुसैन, ओशेन थॉमस, रोमारियो शेफर्ड और हेडन वाल्श को एक-एक विकेट मिला।
173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। शाइ होप 1 रन और शामराह ब्रुक्स 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हुई। पूरन 26 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए।
Asif Ali at the boundary 🔥
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 14, 2021
(via @TheRealPCB) pic.twitter.com/5Bp9HQtBYg
इस बीच किंग ने अर्धशतक पूरा किया। वह 43 गेंदों पर 67 रन बनाकर आउट हुए। इसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं। इसके बाद रोमारियो को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका। रोमारियो ने 35 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा नवाज, वसीम जूनियर और हारिस रऊफ को 2-2 विकेट मिला।