{"_id":"65258f089db2fdaacf00522a","slug":"pak-vs-sl-world-cup-pakistan-vs-sri-lanka-rizwan-abdullah-shafique-century-highest-successful-run-chase-2023-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Cup: पाकिस्तान ने तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड, श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 345 रन का लक्ष्य हासिल किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup: पाकिस्तान ने तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड, श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 345 रन का लक्ष्य हासिल किया
Tue, 10 Oct 2023 11:23 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:23 PM IST
सार
PAK vs SL World Cup Pakistan vs Sri Lanka : पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और अब्दुल्ला शफीक ने शतकीय पारी खेली। दोनों ने मिलकर पाकिस्तान को विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दिलाई। इससे पहले बाबर आजम की टीम नीदरलैंड को हराया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने विश्व कप में मंगलवार (10 अक्तूबर) को इतिहास रच दिया। उसने श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 345 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। विश्व कप इतिहास में किसी भी टीम का द्वारा हासिल किया गया यह सबसे बड़ा लक्ष्य है। पाकिस्तान ने आयरलैंड के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। आयरलैंड ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट पर 329 रन बनाकर मैच को जीता था।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने 50 ओवर में नौ विकेट पर 344 रन बनाए। पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में चार विकेट पर 345 रन बनाकर मैच को जीत लिया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और अब्दुल्ला शफीक ने शतकीय पारी खेली। दोनों ने मिलकर पाकिस्तान को विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दिलाई। इससे पहले बाबर आजम की टीम नीदरलैंड को हराया था। वहीं, श्रीलंका को लगातार दूसरी हार मिली है। उसे पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने हराया था।

रिजवान ने की दो बड़ी साझेदारी
रिजवान 121 गेंद पर 134 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने चौका लगाकर मैच में पाकिस्तान को जीत दिलाई। शफीक ने 113 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 156 गेंद पर 171 रन की साझेदारी की और टीम को जीत के पास पहुंचाया। साउद शकील ने 31 रन का योगदान दिया। उन्होंने रिजवान के साथ चौथे विकेट के लिए 68 गेंद पर 95 रन जोड़े। इफ्तिखार अहमद 22 रन बनाकर नाबाद रहे। इमाम उल हक 12 और कप्तान बाबर आजम 10 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने दो विकेट लिए।

कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा
- फोटो : सोशल मीडिया
कुसल मेंडिस और समरविक्रमा का शतक
इससे पहले कुसल मेंडिस (122) और सदीरा समरविक्रमा (108) के शानदार शतकों की मदद से श्रीलंका ने पाकिस्तान को 345 रन का बड़ा लक्ष्य दिया। पाकिस्तान की टीम शानदार गेंदबाजी के लिए जानी जाती है, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने उनकी गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी। मेंडिस के 77 गेंदों में 122 रन और सदीरा के 89 गेंदों में 108 रन की पारी से श्रीलंका ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 344 रन बनाए। मेंडिस ने 65 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जो विश्वकप के इतिहास में श्रीलंका की तरफ से सबसे तेज शतक है। सदीरा ने अपने करियर का पहला शतक जड़ा। मेंडिस ने वनडे में तीसरा शतक लगाया।
28 साल के मेंडिस ने छह छक्के और 14 चौके लगाए। उन्होंने पाथुम निसांका के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन जबकि समरविक्रमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी की। मेंडिस के आउट होने के बाद समरविक्रमा तेजी से रन बनाते हुए स्कोर बोर्ड को चलाते रहे। समरविक्रमा ने अपनी पारी में दो छक्के और 11 चौके जड़े। पाकिस्तान की तरफ से हसन अली (4/71) ने सर्वाधिक विकेट चटकाए। वहीं, हारिस राऊफ (2/64) और शाहीन शाह आफरीदी (1/66) ने खराब गेंदबाजी की।

कुसल मेंडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
कुसल परेरा फेल, निसांका का अर्धशतक
श्रीलंका ने जब पांच रन जोड़े थे तभी हसन ने कुसल परेरा (00) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद श्रीलंका ने निसांका और मेंडिस की मदद से जल्दी वापसी कर ली। मेंडिस, निसांका (51) और सदीरा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को फिर वापसी करने का मौका नहीं दिया।