{"_id":"68d134055eaf594fe9099a72","slug":"pak-vs-sl-t20-asia-cup-2025-super-4-match-preview-captain-vice-captain-and-players-2025-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs SL: एक और हार पाकिस्तान को कर देगी एशिया कप से बाहर? सुपर-4 में अब श्रीलंका से मिलेगी कड़ी चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs SL: एक और हार पाकिस्तान को कर देगी एशिया कप से बाहर? सुपर-4 में अब श्रीलंका से मिलेगी कड़ी चुनौती
Mon, 22 Sep 2025 05:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 22 Sep 2025 05:05 PM IST
सार
पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों के लिए ये मुकाबला करो या मरो की तरह है क्योंकि दोनों ही टीमें सुपर चार में अपना एक-एक मैच गंवा चुकी हैं। दोनों ही टीमें वापसी के लिए उतरेंगी, लेकिन मंगलवार को जिस टीम को हार मिलेगी उसके लिए फाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
सलमान आगा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के खिलाफ एशिया कप के सुपर चार चरण में मिली हार से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उस पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान का प्रदर्शन अब तक एशिया कप में कुछ खास नहीं रहा है। उसने अब तक चार मैच खेले हैं और उसे दो में हार और दो में जीत मिली है। दिलचस्प बात यह है कि उसे दोनों ही हार भारत के खिलाफ मिली है। अब पाकिस्तान का सामना मंगलवार को सुपर चार के दूसरे मैच में श्रीलंका से होगा।
विज्ञापन
श्रीलंका-पाकिस्तान को हर हाल में जीतना होगा मैच
पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों के लिए ये मुकाबला करो या मरो की तरह है क्योंकि दोनों ही टीमें सुपर चार में अपना एक-एक मैच गंवा चुकी हैं। दोनों ही टीमें वापसी के लिए उतरेंगी, लेकिन मंगलवार को जिस टीम को हार मिलेगी उसके लिए फाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे। गत उपविजेता टीम श्रीलंका ग्रुप चरण में अपराजेय रही, लेकिन उसे सुपर चार चरण के पहले मैच में बांग्लादेश से हार मिली। वहीं, पाकिस्तान को भारत ने हराया।

भारत फिलहाल शीर्ष पर मौजूद
भारत और बांग्लादेश के दो अंक है और बेहतर रनरेट के आधार पर सूर्यकुमार यादव की टीम शीर्ष पर है। श्रीलंका और पाकिस्तान तीसरे और चौथे स्थान पर है। रिकवरी के लिए अधिक समय भले ही नहीं मिला हो लेकिन सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को अब हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी। पूर्व कप्तान बाबर आजम और सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की कमी उन्हें बल्लेबाजी में बुरी तरह खली है। उसके बल्लेबाज तकनीक और तेवर के मामले में अनुभवहीन साबित हुए। गेंदबाजी में भी लेग स्पिनर अबरार अहमद सिर्फ ओमान और यूएई जैसी टीमों के खिलाफ ही कामयाब रहे और भारतीय बल्लेबाजों को तनिक भी परेशान नहीं कर सके।

दूसरी ओर श्रीलंका की चिंता का सबब कमजोर मध्यक्रम है। दासुन शनाका ने बांग्लादेश के खिलाफ पांचवें नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी की। ग्रुप चरण में लगातार दो अर्धशतक जमाने वाले पाथुम निसांका अब लय दोबारा हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं। कुसल मेंडिस और कामिल मिशारा अच्छे फॉर्म में है और स्थिरता दे सकते हैं। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने प्रभावित किया है जो टूर्नामेंट में छह विकेट ले चुके हैं। स्पिनर वानिंदु हसरंगा, दुष्मंता चामीरा, चरित असलंका और शनाका ने भी योगदान दिया है।
इस मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है:
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम।
श्रीलंका: चरित असलंका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, जेनिथ लियानगे, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।