ICC Test Ranking: पाकिस्तान की लंबी छलांग, दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ कर किया कमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में पाकिस्तान ने लंबी छलांग लगाई है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज अपने नामकर ली है। इससे पाकिस्तान को रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ है। वह टीम रैंकिंग में दो पायदान ऊपर चढ़कर शीर्ष पांच टेस्ट टीमों में शामिल हो गया है। बता दें कि पाकिस्तान 90 अंकों के साथ टीम रैंकिग में पांचवें पायदान पर काबिज है। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम एक पायदान नीचे फिसल गई है। वह 89 अंकों के साथ छठे पायदान पर आ गई है।
दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 95 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इसके साथ ही पाकिस्तान को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 120 अंक मिले। इस जीत में तेज हसन अली (60 रन पर पांच विकेट) और शाहीन आफरीदी (51 रन पर चार विकेट) ने बेहतरीन गेंदबाजी की। बता दें कि पाकिस्तान ने 18 साल बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की है। इससे पहले उसने 2003 में दक्षिण अफ्रीका को हराया था।
पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 272 रन बनाने के बाद दक्षिण अफीका को 201 रन पर आउट कर 71 रन की बढ़त हासिल की थी। पाकिस्तान की दूसरी पारी 298 रन पर खत्म हुई थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 370 रन का लक्ष्य का मिला। लक्ष्य का पीछा कर रही दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरूआत एक विकेट पर 129 रन से की थी और टीम ने लंच तक तीन विकेट पर 219 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी। मगर हसन अली और शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी के आगे दक्षिण अफ्रीकी टीम ने घुटने टेक दिए। प्रोटियाज टीम की दूसरी पारी 91.4 ओवर में 274 रन पर सिमट गई।