फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs NZ Pakistan vs New Zealand second Test will be held in Karachi instead of Multan see schedule

PAK vs NZ: मुल्तान को मौसम ने किया निराश, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की मेजबानी छीनी, देखें नया शेड्यूल

Sat, 24 Dec 2022 10:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: रोहित राज Updated Sat, 24 Dec 2022 10:26 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आपसी समझौते के बाद इस बात का निर्णय लिया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में खराब मौसम और कोहरे के कारण हवाई यात्रा पहले ही बाधित है। आने वाले समय में मौसम के ज्यादा खराब होने की आशंका है।

विज्ञापन
PAK vs NZ Pakistan vs New Zealand second Test will be held in Karachi instead of Multan see schedule
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 26 दिसंबर से शुरू होने वाली है। पहला टेस्ट कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला मुल्तान में खेला जाना था, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कार्यक्रम में बदलाव किया। खराब मौसम को देखते हुए पीसीबी ने मुल्तान की जगह कराची में ही दूसरा टेस्ट कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आपसी समझौते के बाद इस बात का निर्णय लिया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में खराब मौसम और कोहरे के कारण हवाई यात्रा पहले ही बाधित है। आने वाले समय में मौसम के ज्यादा खराब होने की आशंका है। पीसीबी ने इसे ध्यान में रखते हुए मुल्तान से मेजबानी छीन ली है।
विज्ञापन


अब कराची में खेले जाएंगे सारे मैच
दूसरा टेस्ट कराची में होने का मतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम दौरे पर अपने सारे मैच इसी मैदान पर खेलेगी। दो टेस्ट मैचों के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज भी इसी मैदान पर होनी है। दूसरा टेस्ट दो जनवरी से खेला जाएगा। वहीं, वनडे सीरीज के मैच नौ, 11 और 13 जनवरी को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम:
टिम साउदी (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डेरेल मिचेल, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनेर, नील वैगनर, केन विलियम्सन और विल यंग।


न्यूजीलैंड की वनडे टीम:
केन विलियम्सन (कप्तान) फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, डेरेल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed