फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs ENG T20I Mohammad Rizwan lifted Pakistan flag with his feet people furious on social media watch video

Mohammad Rizwan Pakistani Flag: मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के झंडे को पैर से उठाया, भड़के लोग, देखें वीडियो

Wed, 28 Sep 2022 01:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: रोहित राज Updated Wed, 28 Sep 2022 01:38 PM IST
सार

रिजवान फैंस को ऑटोग्राफ देने में इतने खो गए कि उन्होंने गलत हरकत कर दी। उनके द्वारा पैर से झंडे को उठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
PAK vs ENG T20I Mohammad Rizwan lifted Pakistan flag with his feet people furious on social media watch video
मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने अपने देश के झंडे को पैर से उठाकर उसका अपमान किया है। इसके बाद से वह लोगों के निशाने पर हैं। दरअसल, रिजवान फैंस को ऑटोग्राफ देने में इतने खो गए कि उन्होंने गलत हरकत कर दी। उनके द्वारा पैर से झंडे को उठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


यह वाकया इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच के बाद कराची में हुआ। नेशनल स्टेडियम में मैच जीतने के बाद रिजवान फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे हैं। प्रशंसक उन्हें दूर से फेंककर टी-शर्ट, कैप, और अन्य चीजें दे रहे थे और रिजवान उस पर ऑटोग्राफ दिए जा रहे थे। इसी बीच, एक प्रशंसक ने पाकिस्तान का झंडा फेंक दिया। उसे रिजवान पकड़ नहीं पाए। झंडा उनके पैर पर गिर जाता है।
विज्ञापन


रिजवान ऑटोग्राफ देने में इतने मशगूल थे कि उन्होंने झंडे को हाथ से उठाने की जगह पैर से ही उठा लिया। वहां मौजूद प्रशंसक भी रिजवान की इस हरकत से परेशान हो गए। इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग उन्हें भला-बुरा कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Khel Shel (@khelshel)



मैच की बात करें तो इंग्लैंड की सात टी20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान के दौरे पर है। सीरीज में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर है। पहला और तीसरा मैच इंग्लैंड ने जीता था। वहीं, पाकिस्तान ने दूसरा और चौथा मुकाबला अपने नाम किया। शुरुआती चारों मैच कराची में खेले गए। अब बाकी बचे तीन मैच लाहौर के मशहूर गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे। पांचवां मैच बुधवार (28 सितंबर) को खेला जाएगा।

सीरीज में रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने अब तक चार पारियों में 141.57 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए हैं। वह तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने चौथे मैच में 88 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed